- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- रविंद्र जडेजा ने बनाया महारिकॉर्ड, IPL इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
रविंद्र जडेजा ने बनाया महारिकॉर्ड, IPL इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
Published On Mar 29, 2025, 01:19 PM IST
Last UpdatedMar 29, 2025, 01:19 PM IST
रविंद्र जडेजा ने आरसीबी के खिलाफ मैच में 19 गेंद में 25 रन की पारी खेली. 25 रन की पारी से रविंद्र जडेजा ने बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया है.
रविंद्र जडेजा ने 25 रन की पारी से बनाया महारिकॉर्ड
रविंद्र जडेजा ने आरसीबी के खिलाफ मैच में 25 रन की पारी खेली. उन्होंने इसके लिए सिर्फ 19 गेंदे खेली और दो चौके और एक छक्के लगाया. इस पारी के साथ उनके नाम महारिकॉर्ड दर्ज हो गया है.
जडेजा 3000 प्लस रन बनाने और 100 प्लस विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बने
रविंद्र जडेजा ने आरसीबी के खिलाफ मैच में आईपीएल में अपने 3000 रन पूरे कर लिए. आईपीएल के इतिहास में वह 3000 प्लस रन और 100 प्लस विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. आईपीएल के इतिहास में इससे पहले किसी भी खिलाड़ी ने यह कारनामा नहीं किया है.
आईपीएल में चार टीमों के लिए खेल चुके हैं रविंद्र जडेजा
रविंद्र जडेजा आईपीएल में चार टीमों का हिस्सा रहे हैं. वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स, कोच्चि टस्कर्स, गुजरात लायंस और चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने सबसे ज्यादा चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेला है. वह चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान भी रह चुके हैं.
रविंद्र जडेजा का आईपीएल करियर
रविंद्र जडेजा ने अब तक आईपीएल में कुल 242 मैच खेले हैं. 242 मैच में रविंद्र जडेजा के नाम 3001 रन है जो उन्होंने 27.28 की औसत और 129.52 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. वहीं उन्होंने 7.64 की इकॉनोमी और 30.76 की औसत के साथ 160 विकेट भी अपने नाम किए हैं.
चेन्नई सुपरकिंग्स को घर में मिली हार
चेन्नई सुपरकिंग्स को आरसीबी के हाथों घर में हार का सामना करना पड़ा. 2008 के बाद आरसीबी की टीम ने चेन्नई को उसके घर में हराया है. चेन्नई की टीम 197 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 146 रन ही बना सकी और टीम को 50 रन से हार का सामना करना पड़ा. अपने घर पर चेन्नई की यह सबसे बड़ी हार है.