Ajit Agarkar on Team India Squad: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए शनिवार को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया. इस टीम में रविंद्र जडेजा, तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा जैसे स्टार खिलाड़ियों की अनदेखी हुई है. चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने टीम के ऐलान के बाद इसे लेकर जवाब दिया है.
चयन समिति के प्रमुख अजित अगरकर ने शनिवार को कहा कि स्पिन गेंदबाजी हरफनमौला रविंद्र जडेजा भले ही ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिये टीम में नहीं हैं लेकिन वनडे प्रारूप में भारत की रणनीति का हिस्सा हैं. चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत के लिये विजयी रन बनाने वाले जडेजा को आस्ट्रेलिया के हालात को ध्यान में रखते हुए तीन मैचों की वनडे टीम में जगह नहीं मिली है. अगरकर ने भारतीय टीम की घोषणा के बाद मीडिया से कहा, ऑस्ट्रेलिया में दो स्पिनर ले जाना संभव नहीं है लेकिन वह रणनीति का हिस्सा है, टीम में जगह के लिये स्पर्धा तो होगी ही.
ravindra-jadeja
जडेजा हमारी रणनीति का हिस्सा हैं: अगरकर
उन्होंने कहा, वह चैम्पियंस ट्रॉफी टीम में था क्योंकि हमें वहां के हालात में अतिरिक्त स्पिनर चाहिए था, लेकिन यहां एक ही स्पिनर की जरूरत है ताकि टीम में संतुलन रहे. अगरकर ने कहा, टीम में वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव भी हैं और उससे ज्यादा की ऑस्ट्रेलिया में जरूरत नहीं है, वह लेकिन रणनीति का हिस्सा है चूंकि बल्लेबाज, गेंदबाज और फील्डर के रूप में वह काफी उपयोगी है.
Hardik pandya
‘ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिये फिट नहीं है हार्दिक’
उन्होंने बताया कि एशिया कप फाइनल से पहले चोटिल हुए हार्दिक पंड्या रिहैबिलिटेशन शुरू करायेंगे. उन्होंने कहा ,ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिये फिट नहीं है, हमें समय के साथ पता चलेगा कि वह कितने अर्से तक बाहर रहेगा, वह सीओई ( उत्कृष्टता केंद्र ) जाकर रिहैब शुरू करेगा, उसके बाद ही पता चल सकेगा.
Abhishek Sharma Tilak varma
‘तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा वनडे टीम में जगह बनाने के करीब’
अगरकर ने यह भी कहा कि तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा वनडे टीम में जगह बनाने के बहुत करीब हैं लेकिन अभी शीर्षक्रम तय है. उन्होंने कहा, रोहित और शुभमन पारी की शुरूआत करेंगे, फिर यशस्वी जायसवाल भी है, लोग भूल जाते हैं कि वह कितना उम्दा खिलाड़ी है, तिलक भी काफी करीब है, हमें 15 खिलाड़ी ही ले जाने हैं क्योंकि तीन मैचों की ही सीरीज है, टेस्ट सीरीज नहीं है जिसमें कुछ खिलाड़ी अतिरिक्त भी जा सकते हैं.
jasprit Bumrah
‘बुमराह के साथ सिराज के कार्यभार प्रबंधन का भी ध्यान रखना है’
अगरकर ने कहा कि जसप्रीत बुमराह ही नहीं बल्कि मोहम्मद सिराज के कार्यभार प्रबंधन का भी ध्यान रखा जायेगा, बुमराह को आस्ट्रेलिया में वनडे श्रृंखला में आराम दिया गया है. उन्होंने कहा, एक रणनीति हमेशा होती है, जब भी उसे ब्रेक दिया जा सकता है, हम देंगे क्योंकि हम सभी को पता है कि वह कितना अहम है, हमें यह भी देखना है कि टीम के हित में क्या है, जब उसकी जरूरत होगी तो वह हमेशा उपलब्ध है, हमें उसके ही नहीं बल्कि मोहम्मद सिराज के कार्यभार प्रबंधन का भी ध्यान रखना है.
Sanju Samson
‘शीर्षक्रम पर अभी जगह नहीं है इसलिए सैमसन को नहीं मिला मौका’
ध्रुव जुरेल को पहली बार वनडे टीम में मौका मिला है, अगरकर ने कहा कि विशेष जगहों के लिये सही खिलाड़ी चुनने की बात है. उन्होंने कहा, संजू सैमसन शीर्षक्रम में बल्लेबाजी करता है, उसने तीसरे नंबर पर शतक लगाया है, जुरेल निचले क्रम पर उतरता है, केएल राहुल भी शीर्षक्रम का बल्लेबाज है, आपने देखा ही है कि जुरेल कितना शानदार खिलाड़ी है, शीर्षक्रम पर अभी जगह नहीं है तो हम ऐसे खिलाड़ी देख रहे हैं जो उन जगहों को भर सके.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.