- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- आरसीबी को मिली बड़ी खुशखबरी, प्लेऑफ के लिए वापस लौटेगा धाकड़ गेंदबाज
आरसीबी को मिली बड़ी खुशखबरी, प्लेऑफ के लिए वापस लौटेगा धाकड़ गेंदबाज
Published On May 24, 2025, 08:27 AM IST
Last UpdatedMay 24, 2025, 08:27 AM IST
भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के कारण लीग में हुए एक हफ्ते के ब्रेक के दौरान स्वदेश लौट गए थे, मगर वह अब वापसी करने वाले हैं.
जोश हेजलवुड की प्लेऑफ में होगी वापसी
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के कंधे की चोट से उबरने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्लेऑफ से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से जुड़ने की संभावना है. वह आईएल के एक सप्ताह के लिए स्थगित होने के बाद वापस लौट गए थे.
तेजी से रिकवर हो रहे हैं जोश हेजलवुड
आरसीबी के क्रिकेट निदेशक मो बोबाट ने पिछले हफ्ते कहा था, हमारी चिकित्सा टीम और उनकी चिकित्सा टीम उनकी उबरने की प्रक्रिया पर लगातार संपर्क में है. उन्होंने कहा कि पता चला है कि हेजलवुड अच्छी प्रगति कर रहे हैं और 29 मई से शुरू होने वाले नॉकआउट चरण से पहले टीम के साथ जुड़ने के लिए बेहतरीन स्थिति में हैं
आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं हेजलवुड
जोश हेजलवुड आरसीबी के लिए आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने 10 मैच में कुल 18 विकेट चटकाए हैं. उन्होंने 17.28 की औसत से गेंदबाजी की है.
प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है आरसीबी की टीम
आरसीबी की टीम आईपीएल 2025 के प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है. आरसीबी की टीम ने 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें टीम को आठ मैच में जीत मिली है, जबकि टीम ने चार मुकाबले गंवाए हैं. एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था.
WTC 2025 फाइनल का हिस्सा हैं जोश हेजलवुड
34 साल के जोश हेजलवुड विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया की तैयारियों के लिये ब्रिसबेन में ट्रेनिंग में जुटे हैं. वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख गेंदबाज हैं.