RCB vs DC: इस बार फाइनल में पहुंचेगी RCB, आंकड़ा देखकर दिमाग घूम जाएगा!

Edited By : Bharat Malhotra | May 13, 2024, 08:49 AM IST

Published On May 13, 2024, 08:49 AM IST

Last UpdatedMay 13, 2024, 08:49 AM IST

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है. वहीं विराट कोहली ने भी बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

1 /5

चार साल बाद बेंगलुरु ने किया यह काम

बेंगलुरु की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में 47 रन से हराया. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेले गए मैच में जीत हासिल कर उसने प्लेऑफ के लिए अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है. साल 2019 के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम पर पहली बार बेंगलुरु की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए जीत हासिल की है.

2 /5

बेंगलुरु के खिलाफ इतने कम रन

दिल्ली की टीम सिर्फ 140 रन के स्कोर पर सिमट गई. इस सीजन में बेंगलुरु के खिलाफ यह किसी भी टीम का सबसे कम स्कोर है. बेंगलुरु के गेंदबाज इस सीजन में बहुत महंगे साबित हुए हैं. लेकिन रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के बॉलर काफी महंगे साबित हुए.

3 /5

तो क्या बेंगलुरु की टीम पहुंचेगी फाइनल में

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए यह सीजन काफी मिलाजुला रहा है. इस सीजन के पहले हाफ में उसकी टीम शुरुआती 8 में सात मैच हारी थी. लेकिन अब उसने लगातार पांच मैच जीते हैं. और प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी उम्मीदें जिंदा हैं. इससे पहले जब भी बेंगलुरु ने लगातार पांच या उससे ज्यादा मैच जीते हैं तो वह फाइनल में पहुंची है. साल 2011 में उसने लगातार सात मैच जीते थे. वहीं 2009 और 2016 में भी बेंगलुरु ने लगातार पांच मैच जीते थे. 2010 और 2011 में बेंगलुरु की टीम ने लगातार चार मैच जीते थे और वह टीम प्लेऑफ तक पहुंची थी.

4 /5

आईपीएल में कार्तिक के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

दिनेश कार्तिक के नाम आईपीएल में शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. वह आईपीएल में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. वह 18वीं बार जीरो पर आउट हुए हैं. ग्लेन मैक्सवेल और रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं जो 17-17 बार जीरो पर आउट हुए हैं. पीयूष चावला और सुनील नारायण 16-16 बार जीरो पर आउट हुए हैं.

5 /5

खास लिस्ट में विराट कोहली का नाम

विराट कोहली ने आईपीएल में 250 मैच पूरे कर लिए हैं. वह ऐसा करने वाले चौथे खिलाड़ी हैं. आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच महेंद्र सिंह धोनी ने खेले हैं. उन्होंने 263 मैच खेले हैं. रोहित शर्मा ने 256, दिनेश कार्तिक ने 255 मैच खेले हैं. विराट इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक ही टीम के लिए सबसे मैच खेले हैं.