RCB vs RR: बटलर की सेंचुरी से टूटे कई रिकॉर्ड, हार के साथ बैंगलोर ने चेन्नई के रिकॉर्ड की बराबरी की
Edited By : Cricket Country Staff | May 28, 2022, 07:34 AM IST
Published On May 28, 2022, 07:34 AM IST
Last UpdatedMay 28, 2022, 07:34 AM IST
जोस बटलर ने न सिर्फ विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी की बल्कि और भी कई रिकॉर्डस बनाए।
1 /10
जोस बटलर ने आईपीएल 2022 में अपना चौथा शतक लगाया। वह किसी भी टी20 सीरीज या टूर्नमेंट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। विराट कोहली ने भी आईपीएल 2016 में चार शतक लगाए थे।
2 /10
आईपीएल 2022 में जोस बटलर के नाम अब कुल 824 रन हैं। अभी फाइनल मुकाबला खेला जाना बाकी है। आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वह तीसरे पायदान पर हैं। साल 2016 के आईपीएल में विराट कोहली ने 973, और डेविड वॉर्नर ने 848 रन बनाए थे।
3 /10
जोस बटलर के नाम आईपीएल में कुल मिलाकर 5 शतक हो गए हैं। एक शतक उन्होंने 2021 में लगाया था। सिर्फ तीन खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने आईपीएल में पांच या इससे ज्यादा शतक लगाए हैं। कोहली के नाम भी पांच शतक हैं। क्रिस गेल इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं जिन्होंने छह सेंचुरियां लगाई हैं।
4 /10
बटलर ने इस सीजन में प्लेऑफ में कुल 195 रन बनाए। यह आईपीएल का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2016 में डेविड वॉर्नर के बनाए 190 रन को पीछे छोड़ दिया। रजत पाटीदार इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। पाटीदार ने एलिमिनेटर और क्वॉलिफायर-2 में कुल मिलाकर 170 रन बनाए।
5 /10
जोस बटलर की सेंचुरी की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर आईपीएल 2022 के फाइनल में जगह बनाई। अपनी पारी में बटलर ने कई कीर्तिमान ध्वस्त किए।
6 /10
बटलर ने आईपीएल के दूसरे क्वॉलिफायर में शतक लगाया। यह आईपीएल के किसी भी प्लेऑफ मैच में रनों का पीछा करते हुए केवल दूसरा शतक है। शेन वॉटसन ने 2018 के फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सेंचुरी लगाई थी। यह प्लेऑफ में कुल मिलाकर छठा शतक था और राजस्थान के लिए पहला।
7 /10
आईपीएल 2022 में कुल 8 शतक लग चुके हैं। यह टूर्नमेंट का नया रिकॉर्ड है। साल 2016 के आईपीएल में कुल सात शतक लगे थे।
8 /10
9 /10
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 9वीं बार प्लेऑफ मुकाबलों में हार मिली। उसने चेन्नई सुपर किंग्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। हालांकि उसने बैंगलोर की तुलना में प्लेऑफ में 11 मुकाबले अधिक खेले हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने 11 में 9 बार प्लेऑफ मुकाबले हारें हैं।
10 /10
मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी पर इस साल कुल 31 सिक्स लगे। आईपीएल में किसी भी गेंदबाज पर सबसे ज्यादा सिक्स लगने का यह सीजन रिकॉर्ड है। वानिंडु हसरंगा पर इसी सीजन में 30 सिक्स लगे। दोनों रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बोलर हैं। इसके बाद ड्वेन ब्रावो का नंबर है जिनकी बोलिंग पर 2018 में 29 सिक्स लगे थे। सिराज ने इस साल 10.07 के इकॉनमी से बोलिंग की। यह आईपीएल में इस साल कम से कम 50 ओवर करने वाले गेंदबाजों में यह सबसे खराब है
Next Gallery