• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • टेस्ट क्रिकेट में धोनी से काफी आगे हैं ऋषभ पंत, पूर्व क्रिकेटर ने कहा- अगर आप...

टेस्ट क्रिकेट में धोनी से काफी आगे हैं ऋषभ पंत, पूर्व क्रिकेटर ने बताई वजह

Edited By : Akhilesh Tripathi | Jun 22, 2025, 11:38 AM IST

Published On Jun 22, 2025, 11:38 AM IST

Last UpdatedJun 22, 2025, 11:38 AM IST

ऋषभ पंत ने लीड्स टेस्ट में शतक जड़कर महेंद्र सिंह धोनी के बड़े रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है. वह ऐसा करने वाले भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बने हैं.

1 /5
Rishabh Pant Six

ऋषभ पंत ने खेली 134 रन की पारी

ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन शतक जड़ा. उन्होंने 134 रन की पारी खेली, जिसमें 12 चौके और छह छक्के शामिल थे. पंत की इस पारी से भारतीय टीम पहली पारी में 471 रन के स्कोर तक पहुंच सकी.

2 /5
sanjay Manjrekar

पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने दिया बड़ा बयान

पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरकेर ने ऋषभ पंत की इस पारी की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा, ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और वह टेस्ट में भारत के पूर्व क्रिकेटर धोनी से काफी आगे हैं.

3 /5
Rishabh Pant century

यह अहम है आपने शतक कहां बनाया है: मांजरेकर

जियो हॉटस्टार पर कमेंट्री के दौरान संजय मांजरेकर ने कहा कि मेरे लिए यह अहम है कि शतक कहां बनाया गया है. पंत ने ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड में शतक बनाया है, जबकि धोनी ने विदेशी सरजमीं की बात करें को पाकिस्तान के खिलाफ घर से बाहर एक शतक लगाया था.

4 /5
MS Dhoni

धोनी ने कम चुनौतीपूर्ण कंडीशन में जड़ा शतक: मांजरेकर

संजय मांजरेकर ने कहा, धोनी ने कम चुनौतीपूर्ण कंडीशन में शतक लगाया, वह भारत में ज्यादा सफल रहे हैं. वहीं ऋषभ पंत विदेशी धरती पर धोनी से काफी बेहतर नजर आते हैं. पंत नाइंटीज पर सात बार आउट हुए हैं, अगर ऐसा नहीं होता तो उनके शतकों का अंदाजा लगाना मुश्किल होता.

5 /5
Rishabh Pant Ms dhoni

विदेशी धरती पर कैसा है दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन ?

एमएस धोनी ने विदेशी सरजमीं पर 48 टेस्ट मैच में 32.84 की औसत से 2496 रन बनाए हैं, जिसमें 18 अर्धशतक और एक शतक है, वहीं ऋषभ पंत ने 30 मैच में 39.52 की औसत से 1976 रन बनाए हैं, जिसमें पांच शतक और छह अर्धशतक शामिल है.