5.7 की औसत, 03 मैच में सिर्फ 17 रन... 27 करोड़ की कीमत वाले ऋषभ पंत फिर हुए फ्लॉप
Published On Apr 01, 2025, 10:19 PM IST
Last UpdatedApr 01, 2025, 10:19 PM IST
लखनऊ सुपरजायंट्स के नए कप्तान ऋषभ पंत का बल्ला आईपीएल 2025 में खामोश है. तीन मैच में वह दो बार दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके हैं. पंजाब किंग्स के खिलाफ वह सिर्फ दो रन बना सके.
आईपीएल 2025 में पंत का फ्लॉप शो जारी
ऋषभ पंत को लखनऊ की टीम ने 27 करोड़ की मोटी रकम आईपीएल ऑक्शन में खरीदा था. पंत को लखनऊ सुपरजांइट्स की कमान सौंपी गई. मगर पंत का बल्ला आईपीएल 2025 में पूरी तरह खामोश है
पंजाब किंग्स के खिलाफ सिर्फ दो रन बना सके ऋषभ पंत
पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में ऋषभ पंत ने एक बार फिर निराश किया. उन्होंने इस मैच में कुल पांच गेंदों का सामना किया और दो रन की पारी खेलकर ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर युजवेंद्र चहल को कैच थमा बैठे.
आईपीएल 2025 में 5.07 की औसत से बनाए हैं 17 रन
ऋषभ पंत ने आईपीएल 2025 में अब तक तीन मैच खेले हैं. तीन मैच में उन्होंने 5.07 की औसत से ऋषभ पंत ने 17 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 65.4 का है. वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में खाता भी नहीं खोल सके थे, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 15 रन की पारी खेली. पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने दो रन बनाए.
सोशल मीडिया पर लोगों ने किया ट्रोल
ऋषभ पंत के फ्लॉप शो के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया है. ऋषभ पंत को लेकर सोशल मीडिया पर कई मजेदार मीम्स वायरल हो रहे हैं.
आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं ऋषभ पंत
ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने उन्हें 27 करोड़ रुपए में खरीदा था.