×

ऋषभ पंत का दिल्ली और रुड़की में है आलीशन घर, देखें इनसाइड तस्वीरें

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ की टीम ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ में खरीदा था. वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी है.

Rishabh pant Home

(Image credit- X)

Rishabh pant House: भारत के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को लखनऊ सुपरजायंट्स का नया कप्तान बनाया गया है. आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ की टीम ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ में खरीदा था. वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी है. ऋषभ पंत मूल रुप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं. उत्तराखंड के रुड़की में उनका पैतृक घर है, इसके अलावा दिल्ली में उनका आलीशन विला है.

उत्तराखंड के रुड़की में स्थित ऋषभ पंत का घर

ऋषभ पंत उत्तराखंड के रुड़की वाले घर पर अपने परिवार के साथ रहते हैं, उस घर के साथ एक स्कूल भी चलता है, जो उनके पिता राजेंद्र पंत ने शुरू किया था, साल 2017 में उनके निधन के बाद अब स्कूल को उनकी मां चलाती हैं. पंत अक्सर आते रहते हैं और काफी दिनों तक रुकते हैं. (Image credit- X)

Rishabh-pant-Uttarakhand-House
(Image credit- X)

2022 में रेलवे ने घर के आगे लगाए थे पिलर

ऋषभ पंत का यह घर साल 2022 में चर्चा में थे, जब रेलवे ने घर के सामने पिलर लगा दिए थे. घर के मेन गेट के बाद थोड़ी सी जगह पर पत्थर के बड़े-बडे़ पाट लगाकर बागबानी भी की गई है, रेलवे की तरफ से इसे अतिक्रमण बताया गया था. (Image credit- X)


60 लाख- एक करोड़ की है कीमत

ऋषभ पंत के इस घर की कीमत 60 लाख से एक करोड़ बताई जा रही है. रुड़की जिले के टंडेरा इलाके में स्थित इस घर के सामने रेलवे ट्रैक और स्टेशन भी है. (Image credit- X)

ऋषभ पंत का दिल्ली में भी है आलीशन घर

भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत का दिल्ली के उत्तमनगर में भी आलीशन घर है. साल 2021 में पंत ने इस घर को बनवाया था. इस घर के कमरों में काफी स्पेस है और वुडन का काम है. कमरों की डिजाइन बेहद मॉडन हैं और वॉल पर पेंटिंग्स भी लगी हुई हैं. ऋषभ पंत ने घर में एक छोटा सा जिम भी बनवाया है. (Image credit- Rishabh Pant Instagram)

घर की पार्किंग में लगी है महंगी गाड़ियां

ऋषभ पंत के दिल्ली वाले घर की कीमत भी करोड़ों में बताई जा रही है. पंत ऑडी A8 (1.3 करोड़ रुपये), फोर्ड मस्टैंग (लगभग 2 करोड़ रुपये), और मर्सिडीज बेंज GLE(2 करोड़ रुपये तक) के मालिक हैं जो उनके घर की पार्किंग की शोभा बढ़ाती है. पंत की कमाई का जरिया बीसीसीआई से सालाना अनुबंध से मिलने वाली रकम, आईपीएल की टीम से मिलने वाला वेतन और ब्रांड एंडोरसमेंट हैं. वह कई दिग्गज कंपनियों के विज्ञापन करते दिखाई देते हैं (Image credit- X)

Trending This Week