×

IND VS ENG: ऋषभ पंत पांचवें टेस्ट से बाहर, इस खिलाड़ी को टीम में किया गया शामिल

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के दौरान ऋषभ पंत के दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया, जिसकी वजह से वह अंतिम टेस्ट से बाहर हो गए हैं.

Rishabh Pant ruled out of fifth Test: भारतीय टीम को किंग्सटन ओवल में खेले जाने वाले पांचवें टेस्ट से पहले बड़ा झटका लगा है. टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोट की वजह से पांचवें टेस्ट से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई ने इसकी जानकारी दी है. बीसीसीआई ने ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है. पाचवां टेस्ट 31 जुलाई से खेला जाएगा.

Rishabh pant injury Update
Rishabh pant injury Update

ऋषभ पंत के दाहिने पैर में फ्रैक्चर

मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के दौरान ऋषभ पंत के दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया, जिसकी वजह से वह अंतिम टेस्ट से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर नजर रख रही है. पंत ने पहली पारी में चोट के बावजूद बल्लेबाजी की थी और अर्धशतक जड़ा था.

N.Jagadeesan
N.Jagadeesan

ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट का ऐलान

बीसीसीआई ने ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है. ऋषभ पंत की जगह तमिलनाडु के विकेटकीपर बल्लेबाज एन. जगदीसन को भारतीय टीम में शामिल किया गया है. वह पांचवें टेस्ट से पहले टीम से जुड़ेंगे.

N.Jagadeesan first class record
N.Jagadeesan first class record

TRENDING NOW


एन. जगदीसन ने फर्स्ट क्लास में किया है शानदार प्रदर्शन

नारायण जगदीसन का फर्स्ट क्लास में रिकॉर्ड काफी शानदार है. उन्होंने 52 फर्स्ट क्लास मैच की 79 इनिंग में 3373 रन बनाए हैं, जिसमें 10 शतक और 14 अर्धशतक शामिल है.

Dhruv Jurel
Dhruv Jurel

पांचवें टेस्ट में ध्रुव जुरेल को मिल सकता है मौका

31 जुलाई से किंग्स्टन ओवल में खेले जाने वाले पांचवें टेस्ट में ध्रुव जुरेल को मौका मिल सकता है. वह ऋषभ पंत की जगह प्लेइंग-11 में शामिल हो सकते हैं. नारायण जगदीसन को टीम इंडिया में डेब्यू के लिए फिलहाल इंतजार करना पड़ सकता है.

Team India
Team India

पांचवें टेस्ट के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, कुलदीप यादव, अंशुल कंबोज, अर्शदीप सिंह, एन जगदीसन (विकेटकीपर)

Trending This Week