×

Photos: बहन साक्षी की मेहंदी और हल्दी में जमकर झूमे ऋषभ पंत, शादी में शामिल होने धोनी भी पहुंचे

ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत व्यवसायी अंकित चौधरी से शादी कर रही हैं. दोनों ने लगभग नौ साल तक डेटिंग करने के बाद पिछले साल सगाई की थी

Rishabh pant sister marriage pics

(Image credit- X)

Rishabh Pant Sister Sakshi Marriage: टीम इंडिया के विकेटीकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बहन साक्षी की शादी के समारोह शुरू हो चुके हैं. बहन की शादी में ऋषभ पंत जमकर झूमते नजर आ रहे हैं. इस शादी समारोह में धोनी सहित कई स्टार क्रिकेटर भी शामिल होंगे.

MS Dhoni
(Image credit- X)

एमएस धोनी शादी में शामिल होने पहुंचे

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी में शामिल होने के लिए मंगलवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे. शादी समारोह मंगलवार और बुधवार को मसूरी में एक गुप्त स्थान पर होना है. धोनी प्राइवेट चार्टर विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे हैं, उन्हें देखने के लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी. महेंद्र सिंह धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी भी मौजूद थीं. धोनी एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से मसूरी जाएंगे, कई और क्रिकेटरों के शादी समारोह में शामिल होने का अनुमान है.

Rishabh pant sister marriage function
(Image credit- X)

शादी समारोह के फंक्शन हुए शुरू

ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी समारोह के फंक्शन शुरू हो गए हैं. मसूरी के एक होटल में सोमवार की रात मेहंदी की रस्म हुई थी, मंगलवार को हल्दी हुई और बुधवार को शादी होगी.

Rishabh pant dance
(Image credit-X)


झूमते नजर आए ऋषभ पंत

मंगलवार को हल्दी सेरेमनी में खूब अबीर गुलाल उड़ा, समारोह में भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत बहन व अन्य रिश्तेदारों के साथ झूमते दिखे, जिसका वीडियो भी सामने आया है.

Rishabh pant sister marriage
(Image credit-X)

चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर दुबई से सीधे मसूरी पहुंचे ऋषभ पंत

ऋषभ पंत चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने के तुरंत बाद भारत लौटे, जहां से वह सीधे मसूरी पहुंचे और शादी समारोह में शामिल हुए. इस शादी समारोह में परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ खास रिश्तेदारों और दोस्तों को ही शामिल किया गया है.

Nitish rana
(Image credit-X)

शादी समारोह में नजर आए नितीश राणा

भारतीय क्रिकेटर नितीश राणा भी इस शादी समारोह के दौरान नजर आए. ऋषभ पंत और नितीश राणा घरेलू क्रिकेट में लंबे समय तक दिल्ली के लिए खेले हैं.

Rishabh pant sister
(Image credit-X)

साक्षी की व्यवसायी अंकित चौधरी से होगी शादी

ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत व्यवसायी अंकित चौधरी से शादी कर रही हैं. दोनों ने लगभग नौ साल तक डेटिंग करने के बाद पिछले साल सगाई की थी. जनवरी 2024 में लंदन में जोड़े की सगाई समारोह में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी भी शामिल हुए थे. यूके में पढ़ाई करने वाली साक्षी के अपनी यात्रा की तस्वीरों और ट्रेंडी आउटफिट्स की बदौलत सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फॉलोअर हैं

Trending This Week