×

IPL 2025: चहल की हैट्रिक देख खुशी से झूम उठी आरजे महावश, सोशल मीडिया पर शेयर की खास स्टोरी

युजवेंद्र चहल की हैट्रिक देखकर आरजे महावश भी खुशी से झूम उठी. चहल की हैट्रिक पर महावश ने खास स्टोरी शेयर की है.

Chahal and RJ Mahavash

RJ Mahavash on Yuzvendra Chahal: आईपीएल 49वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के लिए उनके स्टार फिरकी गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने कमाल कर दिया है. चहल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गेंद से कहर बरपाते हुए शानदार हैट्रिक ली. चहल की हैट्रिक से फैंस के साथ-साथ उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड मानी जा रही आरजे महावश भी काफी खुश नजर आईं.

युजवेंद्र चहल द्वारा चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हैट्रिक झटकते ही आरज महावश खुशी से झूम उठी. उन्होंने चहल की हैट्रिक पर खुशी जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर खास स्टोरी शेयर की है.

युजवेंद्र चहल के कमाल के प्रदर्शन पर आरजे महावश ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से स्टोरी शेयर की. उन्होंने चहल के लिए लिखा, ‘गॉड मोड ऑन क्या?? युजी चहल स्ट्रेंथ ऑफ ए वॉरियर सर’.

TRENDING NOW


आरजे महावश द्वारा युजवेंद्र चहल के लिए लिखी गई यह इंस्टाग्राम स्टोरी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. महावश के स्टोरी पर फैंस भी काफी प्यार भरे रिएक्शन दे रहे हैं.

आपको बता दें कि युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक के बाद से चहल का आरजे महावश के रिश्ते की बात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. दोनों हालांकि आधिकारिक रूप से रिलेशन में हैं या नहीं ये अभी साफ नहीं हैं.

आरजे महावश आईपीएल 2025 के दौरान भी कई बार पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने स्टेडियम में नजर आ चुकी हैं. स्टेडियम में महावश युजवेंद्र चहल को लगातार चीयर करते हुए नजर आती हैं.

Trending This Week