×

न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड ?

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय क्रिकेट फैंस को एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली की धमाकेदार पारियों का इंतजार है.

Rohit sharma Virat Kohli

Rohit sharma Virat Kohli

RO-KO Records Against NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला वडोदरा में रविवार को खेला जाएगा. पिछली सीरीज में साउथ अफ्रीका को धूल चटाने वाली भारतीय टीम पहला मैच जीत सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी.

कप्तान शुभमन गिल इंजरी से रिकवरी के बाद फिर से मैदान पर वापसी कर रहे हैं। कप्तानी के साथ उनकी बल्लेबाजी पर भी नजर रहेगी, लेकिन भारतीय क्रिकेट फैंस को एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली की धमाकेदार पारियों का इंतजार है.आइए देखते हैं कि रोहित शर्मा और विराट कोहली का न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में कैसा प्रदर्शन रहा है ?

Rohit-Sharma
Rohit-Sharma

रोहित का न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2009 से 2025 के बीच 31 वनडे की 29 पारियों में 2 शतक और 6 अर्धशतक लगाते हुए 1,073 रन बनाए हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर 147 है. रोहित ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे खेला था, इस मैच में उन्होंने 76 रन की पारी खेल भारत को चैंपियन बनाया था.

Rohit sharma
Rohit sharma

ऑस्ट्रेलिया सीरीज में रोहित ने की दमदार वापसी

ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज में रोहित शर्मा बिल्कुल अलग अंदाज में दिखे हैं. उनकी फॉर्म और फिटनेस में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. रोहित की फॉर्म पहले भी उनके साथ थी, लेकिन वे शुरुआती ओवरों में तेज खेलने की कोशिश करते थे, बदलाव यह है कि रोहित अब 2019 वाले रोहित नजर आ रहे हैं, जो लंबी पारियां खेलने के लिए मशहूर थे. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भी रोहित से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका वाली सीरीज के दौरान दिखी फॉर्म की उम्मीद रहेगी.

Virat Kohli Century vs south aFrica
Virat Kohli Century vs south aFrica

TRENDING NOW


न्यूजीलैंड के खिलाफ आग उगलता है कोहली का बल्ला

विराट कोहली ने 2010 से 2025 के बीच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले 33 मैचों में 6 शतक और 9 अर्धशतक की मदद से 1,657 रन बनाए हैं. विराट का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 154 रन रहा है.

Virat Kohli
Virat Kohli

साउथ अफ्रीका सीरीज में कोहली ने जड़े थे दो शतक

विराट कोहली इस समय प्रचंड फॉर्म में हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज में 2 शतक और 1 अर्धशतक उनके बल्ले से निकले थे.

NZ ODI Team
NZ ODI Team

न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का होगा इम्तिहान

रोहित और विराट की फॉर्म को देखते हुए न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के लिए सीरीज आसान नहीं होने वाली है. काइल जैमीसन के अलावा टीम में कोई अनुभवी गेंदबाज भी नहीं है.

Trending This Week