×

इस साल आखिरी बार भारत की नीली जर्सी में उतरेंगे रोहित-विराट एक साथ, दिलाना चाहेंगे बड़ी जीत

भारतीय टीम आज श्रीलंका के खिलाफ 2024 का आखिरी वनडे मुकाबला खेलने उतरेगी. यह रोहित शर्मा और विराट कोहली का इस साल का आखिरी मुकाबला होगा.

Rohit Sharma and Virat Kohli

PIC - BCCI

भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ आज तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में एक दूसरे से भिड़ेंगी. यह भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का साल 2024 का आखिरी लिमिटेड ओवर फॉर्मेट का मुकाबला होगा.

दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम आज श्रीलंका के खिलाफ साल 2024 का आखिरी वनडे मुकाबला खेलने उतरेगी. इस मुकाबले के बाद भारतीय टीम को 2024 में एक भी वनडे मुकाबला नहीं खेलना है.

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ऐतिहासिक जीत के बाद क्रिकेट के इस फॉर्मेट को छोड़ने का फैसला किया था. ऐसे में रोहित और कोहली अब सिर्फ वनडे और टेस्ट में ही खेलते हुए नजर आने वाले थे.


हालांकि 2024 में भारतीय टीम को अब एक भी वनडे मुकाबला नहीं खेलना है. ऐसे में क्रिकेट फैंस इस साल भारतीय टीम की नीली जर्सी रोहित शर्मा और विराट कोहली को खेलते हुए नहीं देख पाएंगे.

विराट कोहली के लिए 2024 अब तक मिला जुला रहा है. उन्होंने इस साल 10 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले थे. जिसमें उन्होंने 180 रन बनाए. कोहली का सर्वोच्च स्कोर 76 रहा जो उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया था. वनडे की बात करें तो कोहली ने 2024 में 2 मैच खेले हैं. इनमें उनके बल्ले से 38 रन निकले हैं.

वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर नजर डाले तो उन्होंने साल 2024 में 11 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इसमें उन्होंने 378 रन बनाए हैं. रोहित का सर्वोच्च स्कोर 121 रन रहा है. टी20 के अलावा रोहित ने 2024 में 2 वनडे मैच खेले हैं. इनमें उन्होंने 122 रन बनाए हैं.

फैंस के लिए अच्छी बात यह है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली अगले महीने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में एक्शन में नजर आएंगे. भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का 19 सितंबर से होने वाला है.

Trending This Week