• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • रोहित शर्मा ने लगाया कमाल का 'चौका', ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान

Champions Trophy 2025: रोहित शर्मा ने लगाया कमाल का 'चौका', ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान

Edited By : Bharat Malhotra | Mar 04, 2025, 11:22 PM IST

Published On Mar 04, 2025, 11:22 PM IST

Last UpdatedMar 04, 2025, 11:22 PM IST

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में पहुंच गई है. रोहित शर्मा इसके साथ ही पहले कप्तान बन गए हैं जो आईसीसी के सभी चारों टूर्नामेंट में पहुंचे हों.

1 /5

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023

रोहित की कप्तानी में भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में पहुंचा था. भारत को उस फाइनल में पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.

2 /5

वनडे वर्ल्ड कप

भारतीय टीम ने साल 2023 में अपनी धरती पर हुए वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई थी. भारत ने लगातार नौ लीग मैच और सेमीफाइनल मैच जीते थे. लेकिन फाइनल में पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम ने टीम इंडिया को मात दी थी. आज 471 दिन बाद टीम इंडिया ने उस जख्म पर मरहम लगा दिया.

3 /5

टी20 वर्ल्ड कप 2024

भारतीय टीम ने रोहित की कप्तानी में वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई थी. भारत ने बारबाडोस में खेले गए फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था.

4 /5

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (2025)

मंगलवार को दुबई में खेले गए सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई.

5 /5

रविवार को होगा फाइनल

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा. भारत का मुकाबला बुधवार को न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा.