• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • वह 'ऑल टाइम इंडियन बैटिंग ग्रेट' में शामिल नहीं हैं, रोहित शर्मा पर पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान

वह 'ऑल टाइम इंडियन बैटिंग ग्रेट' में शामिल नहीं हैं, रोहित शर्मा पर पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान

Edited By : Akhilesh Tripathi | Sep 09, 2025, 05:08 PM IST

Published On Sep 09, 2025, 05:08 PM IST

Last UpdatedSep 09, 2025, 05:08 PM IST

भारत के पूर्व क्रिकेटर ने कहा, जब बात 'ऑल टाइम इंडियन बैटिंग ग्रेट' की आती है, तो टेस्ट क्रिकेट को ज्यादा अहमियत दी जाती है, जहां वह प्रभाव नहीं छोड़ सके.

1 /6
Rohit sharma T20 World Cup

रोहित ने जीते हैं दो आईसीसी खिताब

रोहित ने इस साल की शुरुआत में बतौर कप्तान भारत को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जिताया था, मई में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया. 38 वर्षीय रोहित बारबाडोस में टी20 विश्व कप जीतने के बाद टी20 फॉर्मेट को अलविदा कह चुके थे. रोहित की कप्तानी में साल 2024 में भारत ने टी-20 विश्व कप का खिताब जीता था.

2 /6
sanjay Manjrekar

सर्वकालिक महान भारतीय बल्लेबाजों की सूची में शामिल नहीं हैं रोहित: मांजरेकर

मांजरेकर ने दूरदर्शन पर ‘द ग्रेट इंडियन क्रिकेट शो’ में कहा, रोहित शर्मा सर्वकालिक महान भारतीय बल्लेबाजों की सूची में शामिल नहीं हैं, क्योंकि यहां हम सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली जैसे दिग्गजों की बात कर रहे हैं, रोहित इस सूची में जगह नहीं बना पाते. उन्होंने कहा, लेकिन अगर आप वनडे क्रिकेट, निःस्वार्थता या कप्तानी की बात करें, तो रोहित शर्मा का नाम लेना ही होगा, खासकर वर्ल्ड कप 2023 के बाद लोगों का उनके प्रति जो प्यार बढ़ा है, वह बिल्कुल अलग स्तर पर है, फैंस ने देखा कि वह कभी अपने बारे में नहीं सोचते, बल्कि टीम के फायदे के लिए अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के बलिदान को भी तैयार रहते हैं, यही उनकी असल खासियत है.

3 /6
Rohit Sharma test average in year 2024-25 in very low

टेस्ट में उन्होंने कोई बड़ा प्रभाव नहीं छोड़ा: मांजरेकर

उन्होंने कहा, वनडे क्रिकेट में रोहित का दबदबा हमेशा देखने लायक रहा, लेकिन जब बात ‘ऑल टाइम इंडियन बैटिंग ग्रेट’ की आती है, तो टेस्ट क्रिकेट को ज्यादा अहमियत दी जाती है, मेरा मानना है कि टेस्ट में उन्होंने कोई बड़ा प्रभाव नहीं छोड़ा.

4 /6
Rohit sharma century

रोहित शर्मा का टेस्ट रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने टेस्ट फॉर्मेट में 67 मैच खेले, जिसकी 116 पारियों में 40.57 की औसत के साथ 4,301 रन बनाए। इस दौरान रोहित के बल्ले से 12 शतक और 18 अर्धशतक निकले, उनकी कप्तानी में भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल तक पहुंचा.

5 /6
Rohit Sharma after Scoring a Century (File Photo)

वनडे में रोहित ने जड़े हैं तीन दोहरा शतक

273 वनडे मुकाबलों में रोहित शर्मा ने 48.76 की औसत के साथ 11,168 रन बनाए, इस दौरान रोहित ने 32 शतक और 58 अर्धशतक जमाए.रोहित ने वनडे में तीन दोहरा शतक जड़ा है, ऐसा करने वाले वह दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं.

6 /6
Rohit-Sharma sixes

T20I में जड़ा है पांच शतक

वहीं भारत को टी20 विश्व कप विजेता बनाने वाले रोहित ने इस फॉर्मेट में 159 मुकाबले खेलते हुए 32.05 की औसत के साथ 4,231 रन अपने नाम किए, रोहित ने भारत के लिए टी20 क्रिकेट में पांच शतक जड़े हैं