• Home
  • Photos
  • रोहित शर्मा के पांच महारिकॉर्ड, जिसे तोड़ना नामुमकिन है

रोहित शर्मा के पांच महारिकॉर्ड, जिसे तोड़ना नामुमकिन है

Edited By : Akhilesh Tripathi | Mar 04, 2025, 01:36 PM IST

Published On Mar 04, 2025, 01:36 PM IST

Last UpdatedMar 04, 2025, 01:36 PM IST

रोहित शर्मा की गिनती दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाजों में की जाती है. वह भारत के लिए 11 हजार से ज्यादा वनडे रन बना चुके हैं.

1 /5
Rohit Sharma in ICC Events

वनडे फॉर्मेट में तीन दोहरे शतक

रोहित शर्मा वनडे फॉर्मेट में तीन दोहरे शतक जड़ने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं. उन्होंने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209, 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 264 और श्रीलंका के खिलाफ 2017 में नाबाद 208 रन की पारी खेली थी.

2 /5
Rohit-Sharma

वनडे में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर

रोहित शर्मा के नाम वनडे में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड है. रोहित शर्मा ने साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता के इ़डेन गार्डेन में 264 रन की पारी खेली थी. यह वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है.

3 /5
Rohit-Sharma sixes

रोहित के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के

रोहित शर्मा के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है. रोहित शर्मा ने कुल 633 छक्के जड़े हैं. उन्होंने टेस्ट में 88, वनडे में 340 और टी-20 में 205 छक्के जड़े हैं.

4 /5
rohit-sharma

एक टूर्नामेंट में पांच शतक

रोहित शर्मा के नाम एक टूर्नामेंट में पांच शतक लगाने का रिकॉर्ड है. रोहित शर्मा साल 2019 वनडे वर्ल्ड कप में कुल पांच शतक लगाए हैं. इस रिकॉर्ड के आसपास भी कोई बल्लेबाज नहीं है.

5 /5
(Image credit- ICC X)

टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान

रोहित शर्मा टी-20 वर्ल्ड कर जीतने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान हैं. रोहित शर्मा ने 37 साल की उम्र में टी-20 विश्व कप का खिताब जीता था. साल 2024 में वेस्टइंडीज में टीम इंडिया ने टी-20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था.