- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- रोहित शर्मा से छिनेगी वनडे की कप्तानी, यह खिलाड़ी हो सकता है टीम का नया कप्तान
रोहित शर्मा से छिनेगी वनडे की कप्तानी, यह खिलाड़ी हो सकता है टीम का नया कप्तान
Published On Jun 09, 2025, 09:04 PM IST
Last UpdatedJun 09, 2025, 09:04 PM IST
टीम इंडिया अभी इंग्लैंड दौरे पर है, जहां पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज के बाद वनडे के नए कप्तान पर फैसला लिया जा सकता है.
रोहित को वनडे टीम की कप्तानी से हटाया जाएगा
रोहित शर्मा ने टेस्ट से रिटायरमेंट के बाद वनडे खेलते रहने का फैसला लिया है और वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक वह खेलना चाहते हैं. रोहित शर्मा वनडे विश्व कप तक 40 साल के हो जाएंगे. भारतीय चयनकर्ता एक युवा कप्तान तैयार करने पर विचार कर रहे हैं जो ICC इवेंट में टीम का प्रभावी ढंग से नेतृत्व कर सके, इस वजह से उनसे कप्तानी छिनी जा सकती है.
बीसीसीआई को थी उम्मीद, चैंपियंस ट्रॉफी के बाद संन्यास ले लेंगे रोहित
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( BCCI) के एक अधिकारी ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें उम्मीद है कि रोहित शर्मा मार्च में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने के बाद संन्यास ले लेंगे. बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, सच कहूं तो हममें से बहुतों ने सोचा था कि रोहित चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद वनडे प्रारूप से दूर जाना चाहते थे, हालांकि उसके बाद से रोहित और चयनकर्ताओं के बीच उनके वनडे भविष्य को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है.
रोहित ने वनडे क्रिकेट खेलने के दिए संकेत
रोहित शर्मा ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की जीत के बाद कहा कि वह वनडे खेलना जारी रखेंगे. पिछले महीने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपने स्टैंड के उद्घाटन समारोह के दौरान उन्होंने फिर से जोर दिया कि उन्होंने दो प्रारूपों से संन्यास ले लिया है, लेकिन एक प्रारूप में खेलने से खुश हैं.
इंग्लैंड सीरीज के बाद हो सकता है फैसला
भारतीय टीम को फिलहाल वनडे मैच नहीं खेलना है. टीम इंडिया अगस्त में बांग्लादेश के दौरे पर जाएगी, जहां तीन वनडे मैच खेले जाने हैं. बीसीसीआई इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद नए कप्तान को लेकर फैसला ले सकती है.
शुभमन गिल को मिल सकती है टीम की कमान
भारतीय चयनकर्ता दीर्घकालिक प्लान को देखते हुए शुभमन गिल को वनडे टीम की कप्तानी भी सौंप सकते हैं. गिल इंग्लैंड में खेल के सबसे लंबे प्रारूप में पहली बार अपनी कप्तानी कौशल का प्रदर्शन करेंगे.