वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल और भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की गिनती दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाजों में की जाती है. दोनों का बतौर ओपनर टी-20 क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड है. भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने रोहित और गेल में सर्वश्रेष्ठ टी-20 ओपनर कौन है, इसे लेकर अपना जवाब दिया है. विराट कोहली का जवाब लोगों को हैरान भी कर सकता है.
Chris Gayle
क्रिस गेल के नाम है टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड
वेस्टइंडीज के पूर्व ओपनर गेल के नाम टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है. गेल ने टी20 फॉर्मेट में खेली 455 पारियों में 144 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 14,562 रन बनाए हैं. वहीं टी20 इंटरनेशनल में खेली 75 पारियों में गेल ने 1899 रन बनाए हैं.
Chris Gayle T20 Opener
आईपीएल में क्रिस गेल ने जड़े हैं छह शतक
आईपीएल में भी गेल का रिकॉर्ड कमाल का रहा है. गेल ने इंडियन प्रीमियर लीग में खेले 142 मुकाबलों में 4,965 रन बनाए हैं. आईपीएल में उन्होंने 6 शतक और 31 अर्धशतक लगाए हैं. आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी क्रिस गेल के नाम दर्ज है, उन्होंने साल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 66 गेंदों में 175 रनों की नाबाद पारी खेली थी.
Rohit Sharma India
टी-20 में रोहित के नाम है 11 हजार से ज्यादा रन
वहीं, रोहित शर्मा ने 159 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 140 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 4,231 रन बनाए हैं. रोहित ने इस फॉर्मेट में 5 शतक और 32 अर्धशतक लगाए हैं. रोहित के नाम टी-20 क्रिकेट में 11 हजार से ज्यादा रन है.
Rohit Sharma IPL
आईपीएल में रोहित ने बनाए हैं सात हजार से ज्यादा रन
आईपीएल में खेले 272 मुकाबलों में रोहित ने 132 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 7046 रन बनाए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में रोहित ने 2 शतक और 47 अर्धशतक लगाए हैं.
Virat Kohli Chris Gayle
विराट कोहली ने गेल को बताया सर्वश्रेष्ठ ओपनर
विराट कोहली ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट का सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल को बताया है. कोहली ने रोहित शर्मा के ऊपर क्रिस गेल को तरजीह दी है.क्रिस गेल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की तरफ से कोहली के साथ खेल चुके हैं.
Virat Gayle
आरसीबी ने शेयर किया वीडियो
रविवार को आरसीबी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें विराट कोहली मजेदार गेम का हिस्सा बने. विराट को अलग-अलग टी20 ओपनर्स में से बेहतर खिलाड़ी चुनना था, उन्होंने शुरुआत में सुनील नरेन और एडम गिलक्रिस्ट में से पूर्व कंगारू विकेटकीपर-बल्लेबाज को चुना. इसके बाद गिलक्रिस्ट और ट्रेविस हेड में से विराट ने हेड को बेहतर टी20 ओपनर बताया. गेम के अंतिम पड़ाव में कोहली से रोहित शर्मा और क्रिस गेल में से किसी एक बल्लेबाज को चुनने को कहा गया, थोड़ी देर सोचने के बाद विराट ने गेल को रोहित से बेहतर टी20 सलामी बल्लेबाज बताया.
RCB Champion
28 मार्च से आईपीएल 2026 की होगी शुरुआत
आईपीएल 2026 में आरसीबी अपने अभियान का आगाज 28 मार्च को एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करेगी. विराट कोहली से आरसीबी को इस सीजन भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. विराट का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में शानदार रहा था, और उन्होंने 15 मुकाबलों में 144 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 657 रन बनाए थे.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.