×

क्या ओपनिंग छोड़ अपनी बैटिंग पोजिशन बदल देंगे रोहित शर्मा? इस दिग्गज ने दी यह बड़ी सलाह

रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए आने वाले मैचों में क्या ओपनिंग छोड़कर दूसरी बल्लेबाजी पोजिशन में खेलते हुए नजर आएंगे.

Rohit Sharma

Rohit Sharma

Rohit Sharma Batting Position: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा का बल्ला अब तक खामोश ही रहा है. रोहित टीम के लिए अब तक बल्ले से कोई बड़ा स्कोर नहीं बना पाए हैं. रोहित के खराब फॉर्म को देखत हुए भारत की पूर्व महिला खिलाड़ी अंजुम चोपड़ा ने हिटमैन को बल्लेबाजी में नीचे आने की सलाह दे दी है.

Rohit Sharma

अंजुम ने पीटीआई वीडियो से कहा ,‘‘ आप खराब फॉर्म में हो सकते हैं . यह कोई अपराध नहीं है . लेकिन इससे टीम को मदद नहीं मिल रही . इससे मुंबई को वह शुरूआत नहीं मिल सकी जो मिलनी चाहिये थी .’’

Rohit Sharma

उन्होंने कहा ,‘‘ उनके पास विकल्प है . रोहित को बल्लेबाजी क्रम में नीचे भेज सकते हैं . ऐसा नहीं है कि रोहित शर्मा फॉर्म में नहीं हैं , कई बार आपको टूर्नामेंट में अच्छी शुरूआत नहीं मिल पाती जिससे बतौर बल्लेबाज या बतौर खिलाड़ी आप पर असर पड़ता है .’’

Rohit Sharma

TRENDING NOW


अंजुम ने कहा ,‘‘ खेल में यह होता है . हम टूर्नामेंट देख रहे हैं , आईपीएल हो या विश्व कप . लेकिन मुझे बताइये कि विश्व कप में क्या आप नहीं चाहेंगे कि आपका सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज फॉर्म में हो . इस तरह के प्रदर्शन में काफी ऊर्जा की जरूरत होती है .’’

Rohit Sharma

उन्होंने कहा ,‘‘ कई लोग उससे उबर जाते हैं और अगले टूर्नामेंट में ढल जाते हैं . उसे उस तरह की शुरूआत आईपीएल में मिल नहीं सकी . लेकिन हमें पता है कि वह किस दर्जे का खिलाड़ी है और किस तरह से मैच जिता सकता है .’’

Trending This Week