• Home
  • Photos
  • सबसे ज्यादा IPL ट्रॉफी जीतने वाले प्लेयर्स, क्रुणाल पांड्या की खास लिस्ट में एंट्री

सबसे ज्यादा IPL ट्रॉफी जीतने वाले प्लेयर्स, क्रुणाल पांड्या की खास लिस्ट में एंट्री

Edited By : Akhilesh Tripathi | Jun 01, 2026, 11:06 AM IST

Published On Jun 01, 2026, 11:06 AM IST

Last UpdatedJun 01, 2026, 11:06 AM IST

आरसीबी की टीम ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर आईपीएल 2026 का खिताब अपने नाम किया. आरसीबी की टीम ने लगातार दूसरा आईपीएल खिताब जीता है. आरसीबी की जीत के बाद टीम के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों की खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं. सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब जीतने वाले प्लेयर्स

1 /7
Rohit Sharma IPL

रोहित शर्मा

भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा के नाम छह आईपीएल ट्रॉफी है. रोहित शर्मा ने साल 2009 में डेक्कन चार्जर्स के साथ खिताब जीता था, इसके बाद उन्होंने साल 2013, 2015, 2017, 2019, 2020 में मुंबई इंडियंस के साथ बतौर कप्तान खिताब जीता.

2 /7
Ambati Rayudu

02. अंबाती रायडू

अंबाती रायडू के नाम भी छह आईपीएल खिताब है और वह रोहित शर्मा के साथ सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर हैं. अंबाती रायडू ने मुंबई इंडियंस के साथ 2013, 2015 और 2017 में खिताब जीता था. वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ उन्होंने 2018, 2021 और 2023 में खिताब पर कब्जा किया.

3 /7
MS DHONI

03. महेंद्र सिंह धोनी

चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम पांच आईपीएल ट्रॉफी है. धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए 2008, 2011, 2018, 2021 और 2023 में खिताब जीता है. उन्होंने बतौर कप्तान चेन्नई सुपरकिंग्स को खिताब दिलाया.


4 /7
Hardik Pandya

04. हार्दिक पांड्या

मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के नाम पांच आईपीएल ट्रॉफी है. हार्दिक ने साल 2015, 2017, 2019 और 2020 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए खिताब जीता, वहीं 2022 में बतौर कप्तान गुजरात टाइटंस को पहले ही सीजन में ट्रॉफी दिलाई.

5 /7
Jasprit Bumrah

05. जसप्रीत बुमराह

भारत के दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के नाम भी पांच आईपीएल ट्रॉफी है. जसप्रीत बुमराह ने मुंबई इंडियंस के लिए साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल खिताब जीता था.

6 /7
kieron-pollard-mi-celebrate-wicket

06. किरोन पोलार्ड

वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड के नाम भी आईपीएल में कुल पांच ट्रॉफी है. किरोन पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस के लिए साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल खिताब जीता था.

7 /7
Krunal pandya ipl trophies

07. क्रुणाल पांड्या

भारतीय ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या के नाम भी आईपीएल में पांच ट्रॉफी हो चुकी है. क्रुणाल पांड्या ने मुंबई इंडियंस के साथ साल 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीता था. वहीं आरसीबी के साथ उन्होंने साल 2025 और साल 2026 में खिताब अपने नाम किया.