• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • Rohit Sharma vs MS Dhoni: रोहित शर्मा vs एमएस धोनी, बतौर कप्तान किसका रिकॉर्ड बेहतर ?

Rohit Sharma vs MS Dhoni: रोहित शर्मा vs एमएस धोनी, बतौर कप्तान किसका रिकॉर्ड बेहतर ?

Edited By : Akhilesh Tripathi | Mar 11, 2025, 09:13 PM IST

Published On Mar 11, 2025, 09:13 PM IST

Last UpdatedMar 11, 2025, 09:13 PM IST

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने पिछले तीन साल में कमाल का प्रदर्शन किया है. भारतीय टीम ने दो आईसीसी खिताब अपने नाम किए हैं.

1 /5

धोनी के नाम है तीन आईसीसी ट्रॉफी

महेंद्र सिंह धोनी के नाम तीन आईसीसी ट्रॉफी है. धोनी की कप्तानी में भारत ने साल 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था.

2 /5
(Image credit- ICC X)

रोहित ने जीते हैं दो आईसीसी खिताब

रोहित शर्मा के नाम दो आईसीसी खिताब है. रोहित शर्मा ने साल 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था, वहीं 2025 में रोहित ने चैंपियंस ट्रॉफी जीता.

3 /5
MS Dhoni indian Captain players Debut and played last T20I Match

छह आईसीसी टूर्नामेंट में धोनी को मिली है हार

धोनी को 2009 चैंपियंस ट्रॉफी के अलावा 2009 टी-20 वर्ल्ड कप, 2010 टी-20 वर्ल्ड कप, 2012 टी-20 वर्ल्ड कप और 2016 टी-2 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान हार का सामना करना पड़ा था, वहीं धोनी ने 2015 वनडे वर्ल्ड कप में भी हार का सामना किया.

4 /5
Rohit sharma

रोहित को तीन आईसीसी टूर्नामेंट में मिली है हार

रोहित शर्मा को तीन बार आईसीसी टूर्नामेंट में हार का सामना करना पड़ा है. रोहित की कप्तानी में भारत को 2022 टी-20 वर्ल्ड कप, 2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और 2023 वनडे वर्ल्ड कप में हार का सामना करना पड़ा.

5 /5
rohit and dhoni

बतौर कप्तान मैच जीतने में कौन है आगे ?

एमएस धोनी ने भारत के लिए बतौर कप्तान के तौर पर 332 इंटरनेशनल मैचों में 178 मैच में जीत हासिल की है, वहीं उन्हें 120 मैच में हार मिली है. वहीं रोहित शर्मा की बात करें तो रोहित शर्मा ने भारत के लिए 142 इंटरनेशनल मैच में कप्तानी की है, जिसमें रोहित ने 103 मैच जीते हैं और 33 मैच गंवाए हैं. धोनी का जीत प्रतिशत 53.61 है, वहीं रोहित 72.53 जीत प्रतिशत के साथ उनसे काफी आगे हैं.