• Home
  • Photos
  • वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को दिया था बड़ा दर्द, 36 साल के खिलाड़ी ने लिया संन्यास

वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को दिया था बड़ा दर्द, 36 साल के खिलाड़ी ने लिया संन्यास

Edited By : Akhilesh Tripathi | Apr 16, 2026, 04:33 PM IST

Published On Apr 16, 2026, 04:33 PM IST

Last UpdatedApr 16, 2026, 04:33 PM IST

रुबेल हुसैन ने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच मार्च 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. वह 2024-2025 तक बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेल रहे थे.

1 /5
Rubel Hossain Bangladesh

” एक समय ऐसा आता है जब…”

रुबेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘फेसबुक’ पर लिखा, राष्ट्रीय टीम के लिए खेलना मेरे लिए हमेशा बहुत मायने रखता रहा है, लेकिन एक समय ऐसा आता है जब किसी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलग होना पड़ता है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए, मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया है.

2 /5
Rubel Hossain cricket retirement

घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे रुबेल

रुबेल ने हालांकि यह स्पष्ट कर दिया कि वह इस खेल से जुड़े रहेंगे, रुबेल घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे, उन्होंने अपने पूरे सफर के दौरान साथ देने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा, मेरा इरादा घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखने का है। मैं अपने परिवार, दोस्तों, मीडिया कर्मियों और फैंस का धन्यवाद करना चाहूंगा, मुझे विश्वास है कि आने वाले दिनों में भी आप मेरा साथ देते रहेंगे.

3 /5
Rubel Hossain retirement

रुबेल का इंटरनेशनल क्रिकेट रहा है शानदार

36 साल के रुबेल का अंतरराष्ट्रीय करियर एक दशक से भी ज्यादा समय तक चला. इस दौरान वह बांग्लादेश के प्रमुख तेज गेंदबाजों में से एक बन गए. सभी फॉर्मेट में रुबेल ने एक मजबूत रिकॉर्ड अपने पीछे छोड़ा है. इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 27 टेस्ट मुकाबलों में 36 विकेट हासिल किए, जबकि 104 वनडे मुकाबलों में 129 विकेट निकाले. उनके नाम 28 टी20 मुकाबलों में 28 विकेट दर्ज हैं.


4 /5
Rubel Hossain

पांच साल पहले खेला था आखिरी इंटरनेशनल मैच

रुबेल ने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच मार्च 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. बांग्लादेश प्रीमियर लीग में वह साल 2024-2025 में खेलते नजर आए थे. बीपीएल के 89 मैच में उन्होंने 110 विकेट लिए हैं.

5 /5
Rubel Hossain vs England

2015 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को दिया था बड़ा दर्द

2015 वर्ल्ड कप में एडिलेड में इंग्लैंड को उन्होंने बड़ा दर्द दिया था. बांग्लादेश की टीम ने इंग्लैंड को हराकर आईसीसी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी. रुबेल हुसैन ने उस मैच में इयान बेल, इयॉन मॉर्गन सहित चार बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था.