- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- टीम इंडिया में बार-बार हो रही है अनदेखी, इस बल्लेबाज ने जड़ा धमाकेदार शतक
टीम इंडिया में बार-बार हो रही है अनदेखी, इस बल्लेबाज ने जड़ा धमाकेदार शतक
Published On Aug 26, 2025, 03:28 PM IST
Last UpdatedAug 26, 2025, 03:28 PM IST
गायकवाड़ जुलाई 2024 में भारत के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में अपना आखिरी मैच खेलते नजर आए थे, वह 13 महीने से टीम इंडिया से बाहर है.
रुतुराज गायकवाड़ ने बुची बाबु टूर्नामेंट में जड़ा शतक
रुतुराज गायकवाड़ आईपीएल में चोटिल होकर बाहर हो गए थे, इसके बाद उन्हें इंग्लैंड दौरे पर भारत ए टीम में चुना गया, मगर उन्हें वहां खेलने का मौका नहीं मिल सका था. बुची बाबु टूर्नामेंट में उन्होंने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ शतक जड़कर शानदार वापसी की है. गायकवाड़ ने 144 बॉल में 133 रन की पारी खेली, इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 04 छक्के लगाए.
महाराष्ट्र की पहले दिन शानदार शुरुआत
रुतुराज गायकवाड़ के अलावा अर्शिन कुलकर्णी ने भी शतक जड़ा. अर्शिन कुलकर्णी ने 146 रन की पारी खेली, जिसकी बदौलत महाराष्ट्र की टीम ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ पहले दिन टी ब्रेक तक दो विकेट पर 300 रन बना लिए हैं.
यॉर्कशायर के साथ जुड़े थे गायकवाड़
भारतीय बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने इस सीजन यॉर्कशायर के साथ करार किया था, मगर अचानक उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप की डील से अपना नाम वापस ले लिया था. उन्होंने पर्सनल कारणों से इस डील से हटने का फैसला किया था.
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत के लिए खेला था आखिरी मैच
रुतुराज गायकवाड़ जुलाई 2024 में भारत के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में अपना आखिरी मैच खेलते नजर आए थे. उन्होंने भारत के लिए छह वनडे और 23 टी-20 मैच खेले हैं. छह वनडे में उनके नाम 115 रन है, वहीं टी-20 मैच में उन्होंने एक शतक और चार अर्धशतक के साथ 633 रन बनाए हैं.
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी है शानदार रिकॉर्ड
रुतुराज गायकवाड़ ने 38 मैच की 65 पारियों में 2632 रन बनाए हैं. उन्होंने यह रन 41.77 की औसत और 59.01 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रुतुराज अब तक 7 शतक और 14 अर्धशतक लगा चुके हैं.