टॉप-5 खिलाड़ी, जिनका SA20 2025 में रहा जलवा, आईपीएल में इस टीम से खेलते नजर आएंगे
Published On Feb 09, 2025, 11:44 AM IST
Last UpdatedFeb 09, 2025, 11:44 AM IST
एमआई केप टाउन की टीम ने दो बार की चैंपियन एडेन मार्कराम की सनराइजर्स ईस्टर्न केप को हराकर पहली बार खिताब पर कब्जा किया है.
01. एडेन मारक्रम
एडेन मारक्रम आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपरजायंट्स का हिस्सा हैं. एसएस20 में मारक्रम ने 13 मैच में 37.78 की औसत और 130.27 की स्ट्राइक रेट से 340 रन बनाए. वह इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहे, उनके बल्ले से तीन अर्धशतक आया. लखनऊ सुपरजायंट्स ने मारक्रम को दो करोड़ के बेस प्राइस पर खरीदा था. वह आईपीएल में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रह चुके हैं.
02. रियान रिकेल्टन
रियान रिकेल्टन आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं. रिकेल्टन ने एसएस20 2025 में आठ मैच में 48 की औसत से 336 रन बनाए. रिकेल्टन के बल्ले से तीन अर्धशतक आए. रियान रिकेल्टन को मुंबई इंडियंस ने एक करोड़ के बेस प्राइस में खरीदा था. रिकेल्टन पहली बार आईपीएल में हिस्सा ले रहे हैं.
03. मार्को यानसेन
मार्को यानसेन आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं, मार्को यानसेन ने एसएस20 लीग में सबसे ज्यादा 19 विकेट चटकाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए. उनका गेंदबाजी औसत 18.42 का रहा. मार्को यानसेन ने बल्ले से भी कई उपयोगी पारी खेली. आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने उन्हें 7 करोड़ रुपये में खरीदा था. वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रह चुके हैं.
04. नूर अहमद
अफगानिस्तान के युवा गेंदबाज नूर अहमद ने 10 मैच में कुल 13 विकेट चटकाए. उन्होंने एक बार फोर विकेट हॉल भी हासिल किया, वहीं उनका गेंदबाजी औसत 17.54 का रहा. नूर अहमद आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा होंगे. नूर अहमद को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 10 करोड़ रुपए में खरीदा था. वह आईपीएल में इससे पहले गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे.
05. कागिसो रबाडा
कागिसो रबाडा ने भी एसए20 में लीग में शानदार गेंदबाजी की. वह आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस का हिस्सा होंगे. कागिसो रबाडा ने एसए20 लीग में नौ मैच में 15.33 की औसत से कुल 12 विकेट चटकाए. कागिसो रबाडा को गुजरात टाइटंस ने 10.75 करोड़ में आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में खरीदा था. कागिसो रबाडा आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं.