• Home
  • Photos
  • ओवल में भारत की जीत पर झूमा क्रिकेट जगत, सचिन, गांगुली, कोहली सहित दिग्गज क्रिकेटर्स ने क्या कहा ?

ओवल में भारत की जीत पर झूमा क्रिकेट जगत, सचिन, गांगुली, कोहली सहित दिग्गज क्रिकेटर्स ने क्या कहा ?

Edited By : Akhilesh Tripathi | Aug 04, 2025, 06:38 PM IST

Published On Aug 04, 2025, 06:38 PM IST

Last UpdatedAug 04, 2025, 06:38 PM IST

इंग्लैंड को आखिरी दिन सिर्फ 35 रन चाहिए थे और भारत को लेने थे चार विकेट. चार में से तीन विकेट चटकाकर सिराज ने भारत को छह रन से जीत दिला दी.

1 /7
Sachin tendulkar

सचिन ने लिखा- रोंगटे खड़े कर देने वाला मैच

इंग्लैंड को आखिरी दिन सिर्फ 35 रन चाहिये थे और भारत को लेने थे चार विकेट. चार में से तीन विकेट चटकाकर सिराज ने भारत को छह रन से चमत्कारिक जीत और सीरीज में बराबरी दिलाई. सिराज ने 30 . 1 ओवर में 104 रन देकर पांच विकेट लिए. दूसरे छोर पर प्रसिद्ध कृष्णा (126 रन पर चार विकेट) ने भी उनका साथ बखूबी निभाया और अंतत: इंग्लैंड की टीम 374 रन के लक्ष्य से छह रन दूर रह गई. टीम इंडिया की जीत के बाद क्रिकेट फैंस झूम उठे. सोशल मीडिया पर फैंस ने टीम इंडिया की जीत को सेलिब्रेट किया है. वहीं सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली सहित दिग्गज क्रिकेटर्स ने भी टीम इंडिया को जीत की बधाई दी है.

2 /7
Sourav Ganguly

भारत का शानदार प्रदर्शन: सौरव गांगुली

सचिन तेंदुलकर ने भारतीय टीमकी ओवल टेस्ट में जीत पर एक्स पर लिखा, टेस्ट क्रिकेट… रोंगटे खड़े कर देने वाला. सीरीज़ 2-2, प्रदर्शन 10/10! भारत के सुपरमैन ! क्या शानदार जीत है !

3 /7
Virat-Kohli

सिराज ने अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया: विराट कोहली

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भारत की जीत पर लिखा, टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन. टेस्ट क्रिकेट, अब तक का सबसे बेहतरीन फॉर्मेट, शानदार शुभमन गिल के नेतृत्व में सभी सदस्यों और कोचों को बधाई. सिराज ने दुनिया के किसी भी कोने में इस टीम को कभी निराश नहीं किया, उन्हें खेलते देखना वाकई शानदार अनुभव था, शाबाश प्रसिद्ध, आकाशदीप, जायसवाल.


4 /7
Anil-Kumble

सभी खिलाड़ियों को बधाई: अनिल कुंबले

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने लिखा, टीम इंडिया की शानदार जीत. सिराज और प्रसिद्ध के दृढ़ संकल्प और दृढ़ता ने हमें यह अभूतपूर्व जीत दिलाई, सिराज का विशेष उल्लेख, जिन्होंने टीम के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया, उनके लिए बेहद खुश हूं.

5 /7
Harbhajan Singh interview

सिराज और प्रसिद्ध का शानदार प्रदर्शन: हरभजन

भारत के पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले ने एक्स पर लिखा, शाबाश भारत !! क्या सीरीज़ थी.. दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों को बधाई, आज सिराज और कृष्णा ने शानदार प्रदर्शन करके अपनी हिम्मत बनाए रखी. शुभमन गिल और टीम को शानदार सीरीज के लिए बधाई !

6 /7
Cheteshwar-Pujara

सीरीज का यह एक बेहतरीन अंत था: पुजारा

भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी टीम इंडिया को इस जीत की बधाई दी. हरभजन सिंह ने लिखा, सिराज और प्रसिद्ध का शानदार प्रदर्शन, शानदार जीत, शानदार टेस्ट मैच. टीम के सभी सदस्यों को बधाई. शुभमन गिल तुम सब ने जीता दिल, ढेर सारा प्यार.

7 /7
Suryakumar Yadav after MI vs DC

क्या जबरदस्त प्रदर्शन था: सूर्या

भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने टीम इंडिया की जीत पर लिखा, ऐतिहासिक जीत ! टीम का आत्मविश्वास और जज्बा देखकर बहुत अच्छा लगा! एक अविश्वसनीय सीरीज का यह एक बेहतरीन अंत था. टेस्ट क्रिकेट जैसा कुछ नहीं !