×

IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार से तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आगाज हो रहा है. इस मौके पर हम देखेंगे कि आखिर भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन से हैं.

India vs South Africa Most ODI Runs

India vs South Africa Most ODI Runs

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच रविवार, 30 नवंबर को खेल जाएगा. तीन वनडे मैचों की इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में मिली शर्मनाक हार के गम पर मरहम लगाने की कोशिश करेगी. इस गैलरी में हम देखेंगे कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुए वनडे इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन से हैं.

Sachin Tendulkar
tendulkar-bat-odi

सचिन तेंदुलकर

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुए वनडे इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा र बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है. सचिन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 57 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले और इसमें 2001 रन बनाए. सचिन के करियर का सर्वाधिक वनडे स्कोर 200* भी साउथ अफ्रीका के ही खिलाफ आया था. मास्टर ब्लास्टर का औसत साउथ अफ्रीका केे खिलाफ 35.73 का रहा. उन्होंने पांच सेंचुरी और 8 हाफ सेंचुरी लगाईं.

Jacques Kallis
jacques-kallis

जैक कालिस

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में जैक कालिस दूसरे नंबर पर हैं. साउथ अफ्रीका के इस महान ऑलराउंडर ने भारत के खिलाफ 37 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले. इन मैचों में दाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने 61.40 के औसत से 1535 रन बनाए. कालिस ने भारत के खिलाफ 2 सेंचुरी और 11 हाफ सेंचुरी लगाईं. भारत के खिलाफ उनका सर्वाधिक वनडे स्कोर नाबाद 119 रन रहा है.

Virat Kohli Six
Virat Kohli Six


विराट कोहली

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली को भी साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी खूब रास आती है. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 31 मैचों में 65.39 के औसत से 1504 रन बनाए. कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 सेंचुरी और और 8 हाफ सेंचुरी लगाई हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनका सर्वाधिक वनडे स्कोर नाबाद 160 रन है.

Under Gary Kirsten, India won the 2011 World Cup. (AFP Image)

गैरी कर्स्टन

टीम इंडिया के पूर्व कोच रहे गैरी कर्स्टन ने भारत के खिलाफ 26 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 62.59 के औसत से 1377 रन बनाए हैं. कर्स्टन ने चार सेंचुरी और 9 हाफ सेंचुरी भारत के खिलाफ बनाईं. भारत के खिलाफ उनका सर्वाधिक वनडे स्कोर नाबाद 133 रन का रहा.

Ab De Villiers ODI Century
(Image credit-X)

एबी डि विलियर्स

साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डि विलियर्स ने भारत के खिलाफ न सिर्फ खूब रन बनाए हैं बल्कि बहुत तेजी से बनाए हैं. डि विलियर्स ने 32 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 1357 रन बनाए. भारत के खिलाफ उनका औसत 48.46 का है. भारत के खिलाफ उन्होंने छह सेंचुरी और 5 हाफ सेंचुरी लगाई हैं.

Trending This Week