×

राशिद खान ने महिला के साथ वायरल हो रही तस्वीर का बताया सच, कहा- कुछ भी छिपाने की जरुरत नहीं

राशिद खान ने खुद सामने आकर बताया है कि उन्होंने शादी कर ली है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, दो अगस्त 2025 को, मैंने अपने जीवन में एक नया और सार्थक अध्याय शुरू किया.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - November 12, 2025 10:38 PM IST

अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान की एक महिला के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इस वायरल तस्वीर के साथ राशिद खान से सवाल भी पूछे जा रहे हैं. अब राशिद खान ने खुद सामने आकर इस तस्वीर की सच्चाई बताई है.

इंस्टाग्राम पर राशिद खान ने लिखा कि 2 अगस्त 2025 को मैंने अपने जीवन का एक नया और अर्थपूर्ण अध्याय शुरू किया. मेरा निकाह हुआ और मैंने उस महिला से शादी की जो मेरे लिए प्यार, शांति और साझेदारी का प्रतीक है. हाल ही में मैं अपनी पत्नी को एक चैरिटी इवेंट में लेकर गया था, और यह दुखद है कि लोगों ने उस पर गलत अनुमान लगाए. सच बहुत सीधा है वो मेरी पत्नी हैं, और हमें कुछ भी छिपाने की जरूरत नहीं. उन्होंने आगे लिखा, ‘जो भी लोग सच्ची भावना, समर्थन और समझ के साथ हमारे साथ हैं, मैं उनका दिल से शुक्रिया अदा करता हूं.

TRENDING NOW

राशिद खान ने पहचान उजागर नहीं की

राशिद ने अपनी पत्नी की पहचान उजागर नहीं की है और कहा जा रहा है कि उनकी पत्नी भी सुर्खियों से दूर रहना पसंद करती है. राशिद खान ने परिवार और सांस्कृतिक परंपराओं के अनुसार उनकी पहचान को निजी रखने के लिए उनका नाम साझा नहीं किया है. राशिद खान की यह दूसरी शादी है.

एक साल बाद की दूसरी शादी

राशिद खान की पहली शादी अक्टूबर 2024 में उनकी ममेरी बहन से हुई थी. यह शादी काबुल में हुई थी और इसमें अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी शामिल हुए थे, जिनमें मोहम्मद नबी, नसीब खान, अजमतुल्लाह उमरज़ई और मुजीब उर रहमान भी मौजूद थे. उनकी पहली शादी में भव्य आयोजन किया था, जबकि दूसरी शादी का कार्यक्रम निजी रखा गया.