×

राहुल द्रविड़ से स्टीव वॉ- इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बोल्ड होने वाले बल्लेबाज

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बोल्ड होने वाले खिलाड़ी कौन से हैं. इसमें चोटी पर भारत के दो बल्लेबाज हैं.

most-bowled-international-cricket

most-bowled-international-cricket

किसी भी बल्लेबाज के लिए बोल्ड होना अच्छा अनुभव नहीं होता. आगे की तस्वीरों में हम बताएंगे इंटरनेशनल क्रिकेट में बोल्ड होने वाले खिलाड़ी कौन से हैं.

सचिन तेंदुलकर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार बोल्ड हुए हैं

सचिन तेंदुलकर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार बोल्ड होने वाले बल्लेबाज हैं. तेंदुलकर 123 बार इंटरनेशनल क्रिकेट में बोल्ड हुए हैं. वह वनडे में 68 और टेस्ट में 55 बार बोल्ड हुए हैं.

Rahul-Dravid
Rahul-Dravid

राहुल द्रविड़

भारत के ही राहुल द्रविड़ इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार बोल्ड होने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर हैं. द्रविड़ 107 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 112 बार बोल्ड हुए. द्रविड़ टेस्ट में 55 और 57 बार वनडे में बोल्ड हुए.

TRENDING NOW


तिलकरत्ने दिलशान

श्रीलंका के पूर्व कप्तान तिलकरत्ने दिलशान ने 111 बार बोल्ड हुए हैं. वह टेस्ट में 30 और वनडे में 62 बार बोल्ड हुए हैं. वहीं टी20 इंटरनेशनल में वह 19 बार बोल्ड हुए हैं.

एलन बॉर्डर

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर भी इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 से ज्यादा बार बोल्ड होने वाले बल्लेबाज हैं. बॉर्डर 110 बार इंटरनेशनल क्रिकेट में बोल्ड हुए हैं. बॉर्डर टेस्ट में 53 और टेस्ट में 57 बार बोल्ड हुए हैं.

स्टीव वॉ

ऑस्ट्रेलिया के ही पूर्व कप्तान स्टीव वॉ का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं. वॉ 102 बार बोल्ड हुए. स्टीव वॉ टेस्ट में 39 और वनडे इंटरनेशनल में 63 बार बोल्ड हुए हैं.

Trending This Week