×

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 150 प्लस स्कोर बनाने वाले बैटर्स, जो रूट ने इस दिग्गज को पछाड़ा

जो रूट ने सिडनी टेस्ट की पहली पारी में 160 रन की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया में यह उनका दूसरा शतक है.

Joe Root

Joe Root

Most 150-plus scores in Tests: एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट का बल्ला जमकर बोला. जो रूट ने सिडनी में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में 160 रन की पारी खेली. इस पारी के साथ वह टेस्ट में सबसे ज्यादा 150 प्लस स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं. उन्होंने श्रीलंकाई दिग्गज माहेला जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया है. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 150 प्लस स्कोर बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट…

ricky-ponting
ricky-ponting

07. रिकी पोंटिंग

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 150 प्लस स्कोर बनाने के मामले में सातवें नंबर पर है. उन्होंने 15 बार यह कारनामा किया है.

Mahela Jayawardene
Mahela Jayawardene

06. माहेला जयवर्धने

श्रीलंकाई दिग्गज माहेला जयवर्धने का नाम इस लिस्ट में छठे नंबर पर है. माहेला जयवर्धने ने टेस्ट क्रिकेट में 16 बार 150 प्लस का स्कोर बनाया था.

joe-root
joe-root


05. जो रूट

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं. जो रूट ने 17वीं बार टेस्ट में 150 प्लस स्कोर बनाने का कारनामा किया है.

Sir Don Bradman
Sir Don Bradman

04. डॉन ब्रैडमेन

ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमेन का नाम लिस्ट में चौथे नंबर पर है. डॉन ब्रैडमेन ने टेस्ट में 18 बार 150 प्लस स्कोर बनाने का कारनामा किया था.

Kumar Sangakkara
Kumar-Sangakkara

03. कुमार संगकारा

श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. कुमार संगकारा ने 19 बार टेस्ट क्रिकेट में 150 प्लस का स्कोर बनाया है.

brian-lara
brian-lara

02. ब्रायन लारा

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. ब्रायन लारा ने टेस्ट क्रिकेट में 19 बार 150 प्लस स्कोर बनाने का कारनामा किया है.

Sachin tendulkar
Sachin tendulkar

01. सचिन तेंदुलकर

दुनिया के महान बल्लेबाज और भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में टॉप पर हैं. सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में 20 बार 150 प्लस का स्कोर बनाया है.

Trending This Week