×

सचिन और विराट की लिस्ट में शामिल हुए रोहित शर्मा, देखें घरेलू मैदानों पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

रोहित शर्मा ने भारत के घरेलू मैदानों पर 5000 रन पूरे कर लिए हैं. वह ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं. हम देखते हैं घरेलू मैदानों पर वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज.

Rohit sharma

Rohit sharma

रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में 75 रन की पारी खेली. इस पारी के साथ ही रोहित ने अपने घरेलू मैदानों पर 5000 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा लिया. रोहित से पहले भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ही ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने घरेलू मैदानों पर इतने रन बनाए हों. हम देखते हैं कि अपने घरेलू मैदानों पर सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन से हैं.

Sachin Tendulkar-records in odi
Sachin Tendulkar-records in odi

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर ने अपने वनडे करियर में 18426 रन बनाए. इसमें से सचिन ने भारत में 6976 रन बनाए थे. भारत में 164 मैचों की 160 पारियों में सचिन ने 48.11 के औसत से ये रन बनाए. उन्होंने भारत में 20 शतक और 38 अर्धशतक लगाए.

Virat Kohli in vijay hazareVirat Kohli in vijay hazare

विराट कोहली

विराट कोहली ने अभी तक 308 वनडे मैचों में 14557 रन बनाए हैं. और इसमें से 127 मैच उन्होंने भारत में खेले हैं और यहां उन्होंने 6627 रन बनाए हैं. कोहली का भारत में बैटिंग औसत 61.93 का है. कोहली ने भारत में 26 सेंचुरी और 35 हाफ सेंचुरी लगाई हैं.

Ricky Ponting

TRENDING NOW


रिकी पोटिंग

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने 375 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 13704 रन बनाए. वहीं ऑस्ट्रेलिया में खेले गए 154 मैचों में दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 39.71 के औसत से 5521 रन बनाए. पोंटिंग ने अपने वनडे करियर की 30 में से 14 सेंचुरी ऑस्ट्रेलिया में लगाईं.

Jacques Kallis
Jacques Kallis

जैक कालिस

साउथ अफ्रीका ने इस ऑलराउंडर जैक कालिस ने 328 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 11579 रन बनाए. कालिस ने साउथ अफ्रीका में 144 मैचों में 5186 रन बनाए. उन्होंने साउथ अफ्रीका में छह सेंचुरी और 40 हाफ सेंचुरी लगाईं.

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने भारत में 97 मैचों में 5013 रन बनाए हैं. रोहित ने भारत में 14 शतक और 24 अर्धशतक लगाए हैं. वनडे में रोहित का भारत में बल्लेबाजी औसत 56.96 का है. वनडे इंटरनेशनल में रोहित ने कुल 279 मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने 49.21 के औसत से 11516 रन बनाए हैं. उन्होंने कुल 33 शतक और 61 अर्धशतक लगाए हैं.

Trending This Week