- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- Test और ODI दोनों में 1000 से ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज
Test और ODI दोनों में 1000 से ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज
Published On Oct 05, 2024, 11:54 AM IST
Last UpdatedOct 05, 2024, 11:54 AM IST
विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टेस्ट क्रिकेट में 1000 चौके पूरे किए. ऐसा करने वाले वह भारत के तीसरे बल्लेबाज हैं.
01. सचिन तेंदुलकर
भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में टॉप पर हैं. सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट में 2058 और वनडे में 2016 चौके हैं. (Image credit- ICC)
02. ब्रायन लारा
वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. ब्रायन लारा ने टेस्ट में 1559 और वनडे में 1035 चौके जड़े हैं. (Image credit- ICC)
03. रिकी पोंटिंग
ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं. रिकी पोटिंग ने टेस्ट में 1509 और वनडे में 1231 चौके लगाए हैं. (Image credit- ICC)
04. कुमार संगकारा
श्रीलंका के कुमार संगकारा लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. कुमार संगकारा ने टेस्ट में 1491 और वनडे में 1385 चौके जड़े हैं. (Image credit- ICC)
05. माहेला जयवर्धने
श्रीलंका के ही माहेला जयवर्धने इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. जयवर्धने के नाम टेस्ट में 1387 और वनडे में 1119 चौके हैं. (Image credit- ICC)
06. वीरेंद्र सहवाग
भारत के वीरेंद्र सहवाग का नाम इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं. सहवाग ने टेस्ट में 1233 और वनडे में 1132 चौके जड़े हैं. (Image credit- ICC)
07. क्रिस गेल
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल इस लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं. क्रिस गेल के नाम टेस्ट में 1046 और वनडे में 1128 चौके हैं. (Image credit- ICC)
08. विराट कोहली
भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं और वह आठवें नंबर पर हैं. विराट कोहली के नाम टेस्ट में 1001 और वनडे में 1302 चौके हैं. (Image credit- ICC)