- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- BCCI ने सचिन को दिया लाइफ टाइम अचिवमेंट अवार्ड, बुमराह और अश्विन को भी मिला खास सम्मान
BCCI ने सचिन को दिया लाइफ टाइम अचिवमेंट अवार्ड, बुमराह और अश्विन को भी मिला खास सम्मान
Published On Feb 01, 2025, 09:41 PM IST
Last UpdatedFeb 01, 2025, 09:41 PM IST
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को लाइफ टाइम अचिवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया.
क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को बीसीसीआई ने आज कर्नल सीके नायडू लाइफ टाइम अचिवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया.
हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले रविचंद्रन अश्विन को बीसीसीआई ने स्पेशल अवार्ड से सम्मानित किया.
साल 2024 में गेंद से कहर बरपाने वाले जसप्रीत बुमराह को बोर्ड ने बड़ा सम्मान देते हुए 2023-24 का मेंस बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर का अवार्ड दिया.
बुमराह के अलावा स्मृति मंधाना को विमेन बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर का अवार्ड भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने दिया.
बेस्ट मेन इंटरनेशनल डेब्यू का अवार्ड भारत के युवा सितारे सरफराज खान को मिला. सरफराज के लिए पिछला साल काफी यादगार रहा था.
वहीं विमेन में आशा शोभना को बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू का अवार्ड बीसीसीआई ने दिया है.
वहीं घरेलू क्रिकेट में सबसे शानदार प्रदर्शन करने के लिए मुंबई को बेस्ट परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर का अवार्ड मिला. मुंबई ने पिछले साल रणजी ट्रॉफी, सीनियर विमेंस टी20 ट्रॉफी और विजय मर्चेंट ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया था.