×

संजू सैमसन से फिन एलन तक T20 World Cup 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज

टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को अपने नाम किया. भारतीय टीम ने रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 विश्व कप की ट्रॉफी को जीता. इसके साथ ही भारत घरेलू सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश भी बन गया है. आइए आपको उन...

संजू सैमसन ने बनाई हाफ सेंचुरी

टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को अपने नाम किया. भारतीय टीम ने रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 विश्व कप की ट्रॉफी को जीता. इसके साथ ही भारत घरेलू सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश भी बन गया है. आइए आपको उन 5 बल्लेबाजों के नाम बताते हैं, जिन्होंने इस विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाए हैं.

Sahibzada Farhan century
Sahibzada Farhan century

साहिबजादा फरहान

टी20 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा रन पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान के बल्ले से आए. फरहान ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 मुकाबलों में 160 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 383 रन बनाए. उन्होंने टूर्नामेंट में दो शतक भी लगाए.

Tim Seifert
Tim Seifert shine as New Zealand won by 5 wickets

टिम सीफर्ट

भले ही न्यूजीलैंड को फाइनल में भारत के खिलाफ हार झेलनी पड़ी, लेकिन टिम सीफर्ट का प्रदर्शन बल्ले से लाजवाब रहा. सीफर्ट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 मुकाबलों में 166 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 326 रन बनाए. सीफर्ट ने इस विश्व कप में कुल 4 अर्धशतक लगाए और 89 रन उनका सर्वाधिक स्कोर रहा.

Sanju samson record
Sanju samson record


संजू सैमसन

टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब दिलाने में बल्ले से अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज रहे. उन्होंने महज 5 मैचों में 199 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 321 रन बनाए. संजू ने टूर्नामेंट में कुल 3 अर्धशतक लगाए. वह फाइनल मुकाबले में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज रहे.

Ishan Kishan fifty
Ishan Kishan fifty

ईशान किशन

ईशान किशन का भी प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार रहा. ईशान ने 9 मुकाबलों में 193 के स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए. विकेटकीपर-बल्लेबाज ने टूर्नामेंट में कुल 3 अर्धशतक लगाए, जिसमें एक फिफ्टी फाइनल मुकाबले में आई.

Finn Allen records
Finn Allen records

फिन एलन

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सर्वाधिक रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज रहे. एलन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 9 मुकाबलों में 200 के स्ट्राइक रेट से 298 रन बनाए.

Trending This Week