×

साई सुदर्शन का 100 टेस्ट खेलना कंफर्म! डेब्यू के साथ गांगुली और कोहली के खास क्लब में हुई एंट्री

इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में आज अपना टेस्ट डेब्यू कर साई सुदर्शन ने भारत के कई दिग्गजों की खास लिस्ट में अपनी जगह बना ली है.

Sai Sudharsan in Special Club of Kohli: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला लीड्स में खेला जा रहा है. यह मुकाबला साई सुदर्शन के लिए काफी खास है. उन्हें आज अपने टेस्ट डेब्यू का मौका मिला है. डेब्यू के साथ ही साई गांगुली, कोहली जैसे कई बड़े दिग्गजों के लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

दरअसल, साई सुदर्शन के अलावा 20 जून की तारीख को भारत के तीन बड़े दिग्गजों ने अपना टेस्ट डेब्यू किया था. जिन्होंने भारत के लिए अपने करियर में 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं.

Sourav Ganguly

1. सौरव गांगुली

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली ने भी 20 जून को अपना टेस्ट डेब्यू किया था. गांगुली ने अपना डेब्यू 1996 में लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर किया था. दादा का डेब्यू कमाल का रहा था और उन्होंने डेब्यू पर ही धमाकेदार शतक ठोका था. दादा ने अपने करियर में 113 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने 16 शतक और 35 अर्धशतक की मदद से 7212 रन बनाए थे.


2. राहुल द्रविड़

20 जून 1996 को भारत के एक और बड़े खिलाड़ी जो आगे चलकर द वॉल के नाम से मशहूर हुए उन्होंने ने भी अपना टेस्ट डेब्यू किया था. द्रविड़ ने भी लॉर्ड्स के मैदान पर अपना टेस्ट डेब्यू किया था. द्रविड़ का भी डेब्यू शानदार रहा था. उन्होंने अपने पहले मुकाबले 95 रन बनाए थे. द्रविड़ ने अपने टेस्ट करियर में 164 मैच खेले जिसमें उन्होंने 36 शतक 63 अर्धशतक की मदद से 13288 रन बनाए थे.

3. विराट कोहली

भारतीय टीम के पूर्व स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भी 20 जून 2011 को अपना टेस्ट डेब्यू किया था. कोहली ने अपना टेस्ट डेब्यू वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था. कोहली ने हालांकि पहले मैच में बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था. उन्होंने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 15 रन बनाए थे. कोहली के टेस्ट करियर की बात करें तो 123 मैच में 30 शतक और 31 अर्धशतक की मदद से 9230 रन बनाए थे.

4. साई सुदर्शन

इन दिग्गजों की लिस्ट में अब भारत के युवा प्रतिभावान बल्लेबाज साई सुदर्शन का भी नाम जुड़ गया है. सुदर्शन ने 20 जून 2025 को आज इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में अपना टेस्ट डेब्यू किया है. इस खास लिस्ट में एंट्री के साथ ही यही माना जा रहा है कि साई भी अपने करियर में 100 से ज्यादा टेस्ट मैच भारत के लिए जरूर खेलेंगे.

Trending This Week