×

'रोहित में अब वो बात....', हिटमैन को लेकर ये क्या बोल गए पूर्व भारतीय खिलाड़ी

रोहित शर्मा के खराब फॉर्म को लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने चौंकाने वाला बयान दिया है.

Rohit Sharma

Rohit Sharma

Sanjay Majrekar on Rohit Sharma Form: भारतीय टीम के कप्तान और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे रोहित शर्मा के खराब फॉर्म को लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने सवाल उठाए हैं. संजय ने रोहित को लेकर कहा उनमें अब वह 3-4 साल पहले वाली बात नहीं है.

मांजरेकर ने जियोस्टार से बात करते हुए कहा, “अब वह तीन-चार साल पहले वाले रोहित शर्मा नहीं हैं. वह अपने करियर के उस पड़ाव पर हैं, जहां पर उन्हें अपने आप पर हर सुबह अतिरिक्त जोर देना होगा. उन्हें और बेहतर तरीके से ट्रेन करना होगा क्योंकि चीजें उनके हाथों से फिसल रही हैं. वह अभी भी अपने नैसर्गिक प्रतिभा पर निर्भर करते हैं.”

Rohit Sharma

दरअसल, रोहित शर्मा पिछले कुछ समय से बल्लेबाजी फॉर्म से जूझ रहे हैं. आईपीएल के अलावा इंटरनेशनल क्रिकेट में भी रोहित का फॉर्म अब तक खराब ही रहा है.

TRENDING NOW


2024 में टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने सिर्फ एक अर्धशतक के साथ 10.93 के मामूली औसत से रन बनाए. चैंपियंस ट्रॉफी में उन्होंने लगभग हर मैच में भारत को तेज शुरूआत देने की कोशिश की, लेकिन इस टूर्नामेंट में भी उनके नाम सिर्फ एक अर्धशतक था, जो कि फाइनल में आया.

आईपीएल में मुंबई इंडियंस (एमआई) ने इस सीजन के अपने दोनों मैच गंवाए हैं और उनके कप्तान हार्दिक पांड्या का मानना है कि उनके बल्लेबाजों को अब जल्द से जल्द लय में आना होगा और जिम्मेदारी लेनी होगी.

Rohit Sharma

मांजरेकर भी लगभग ऐसा ही सोचते हैं. उनका मानना है कि इस साल मुंबई का बल्लेबाजी क्रम कुछ खास, स्थिर और कन्विंसिंग नहीं नजर आ रहा है. उन्होंने कहा, “इस बल्लेबाजी क्रम के अधिकतर बल्लेबाज उन पिचों पर निर्भर हैं, जहां गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है. इसके अलावा अगर गेंद बल्ले पर सही से आ भी रही हो, जैसा वानखेड़े में होता है, तो भी उन्हें 12 या 13 रन प्रति ओवर बनाने में संघर्ष करना पड़ सकता है.”

Trending This Week