×

T20 WC 2026: ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के लिए नॉमिनेट हुए आठ प्लेयर्स, लिस्ट में एक भारतीय

नॉमिनेट होने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड को दो-दो खिलाड़ी शामिल हैं.

Team India record

Team India record

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने टी-20 विश्व कप के लिए ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के लिए आठ प्लेयर्स को नॉमिनेट किया है. प्लेयर्स की लिस्ट में एक भारतीय खिलाड़ी भी शामिल है. ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के लिए नॉमिनेट होने वाले प्लेयर्स की लिस्ट

will-jacks
will-jacks

01. विल जैक्स

इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स ने टी20 विश्व कप में अपनी टीम को आठ में से छह मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई है,उन्हें चार बार प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला है। उन्होंने आठ मैचों में 226 रन बनाए और नौ विकेट लिए हैं.

Sahibzada Farhan
Sahibzada Farhan

02. साहिबजादा फरहान

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने छह पारियों में 383 रन बनाकर टी20 विश्व कप के किसी एक टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया, उन्होंने श्रीलंका और नामीबिया के खिलाफ शतक बनाए, किसी एक टी20 विश्व कप में यह कारनामा (दो शतक) करने वाले वह पहले बल्लेबाज हैं.

Lungi Ngidi
Lungi Ngidi


03. लुंगी एनगिडी

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने सात मैचों में 7.19 की इकॉनमी रेट से 12 विकेट लिए हैं. वह भी ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के लिए नॉमिनेट किए गए हैं.

Aiden Markram
Aiden Markram

04. एडेन मारक्रम

साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मारक्रम का नाम भी इस लिस्ट में मौजूद है. मार्क्रम ने आठ मैचों में तीन अर्धशतक की मदद से 286 रन बनाए और एक विकेट भी लिया.

rachin-ravindra
रचिन रविंद्र ने लगाई तेज हाफ सेंचुरी

05. रचिन रविंद्र

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रविंद्र ने बल्ले और गेंद दोनों से अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है. उन्होंने अब तक आठ मैचों में 128 रन बनाए हैं और 11 विकेट लिए हैं.

Tim Seifert
Tim Seifert

06. टिम सीफर्ट

विकेटकीपर बल्लेबाज सीफर्ट ने न्यूजीलैंड को टी20 विश्व कप के फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आठ मैचों में 274 रन बनाए हैं.

Shadley van Schalkwyk
Shadley van Schalkwyk

07. वैन शाल्कविक

अमेरिका भले ही ग्रुप चरण से बाहर हो गया, लेकिन तेज गेंदबाज वैन शाल्कविक ने गेंदबाजों के लिए एक मिसाल पेश की। उन्होंने केवल चार मैच में 6.80 की इकॉनमी रेट से 13 विकेट लिए.

Samson record
Samson record

08. संजू सैमसन

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने चौंकाते हुए इस लिस्ट में जगह बनाई है. सैमसन को टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला था लेकिन पिछले दो मैच में उन्होंने नाबाद 97 और 89 रन की पारी खेल कर भारत को फाइनल में पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने टूर्नामेंट में अब तक चार मैच में 77.33 के औसत और 201.73 के स्ट्राइक रेट से 232 रन बनाए हैं.

Trending This Week