- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- क्या है सारा तेंदुलकर की खूबसूरती और फिटनेस का राज? सीक्रेट से उठा पर्दा
क्या है सारा तेंदुलकर की खूबसूरती और फिटनेस का राज? सीक्रेट से उठा पर्दा
Published On Jan 11, 2025, 12:40 PM IST
Last UpdatedJan 11, 2025, 12:40 PM IST
सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर की फिटनेस और उनकी खूबसूरती का राज का खुलासा हो गया है.
सारा अपनी डाइट में संतुलित और पोषण युक्त भोजन को सबसे आगे रखती हैं. उनका मानना है कि फिट और हेल्दी रहने के लिए सही डाइट बेहद जरूरी है. सारा फ्राइड फूड खाने से भी बचती हैं.
सारा अपने सुबह के नाश्ते में आमतौर पर ओट्स,फल और नट्स खाना पसंद करती हैं. वहीं खुद को हाइड्रेट रखने के लिए वह दिन भर पर्याप्त मात्रा में पानी पीती हैं. सारा ग्रीन स्मूदी भी लेती हैं जो उन्हें दिनभर एनर्जी और शरीर को डिटॉक्स रखता है.
सारा के स्किनकेयर की बात करें तो वह हर दिन अच्छे क्लेंजर और मॉइस्टराइजर का इस्तेमाल करती हैं. वह धूप में निकलने से पहले हमेशा सनस्क्रीन जरूर लगाती हैं. सारा की ब्यूटी का सबसे बड़ा राज नेचुरल प्रोडक्ट है. वह केमिकल से बने उत्पादों की जगह नेचुरल प्रोडक्ट का इस्तेमाल ज्यादा करती हैं.
सारा की फिटनेस की बात करें तो वह हर दिन नियमित रूप से वर्कआउट करती हैं. सारा अपनी एक्सरसाइज रूटीन में कार्डियो और स्ट्रेचिंग कर दिन करती हैं.
इसके अलावा सारा के जीवन में योग का भी बड़ा महत्व है. सारा योग और पिलाटेस पर काफी भरोसा करती हैं जो उन्हें शारीरिक और मानसीक स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है.