सिडनी में क्रूज पर मस्ती करती नजर आईं सारा तेंदुलकर, तस्वीर ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
Published On May 02, 2025, 04:42 PM IST
Last UpdatedMay 02, 2025, 04:42 PM IST
सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं. सारा ने इसकी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है.
सारा तेंदुलकर इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं. अपने इस दौरे पर सारा जमकर मस्ती कर रही हैं. उन्होंने सिडनी में क्रूज पर घूमने के दौरान की तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है.
क्रूज पर सैर के दौरान सारा ने जो तस्वीरें शेयर की है उसमें वह पीले रंग की गॉन में नजर आ रही हैं. सारा का यह गॉन काफी स्टाइलिश है और फैंस को उनकी तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं.
सारा ने क्रूज पर सफर की एक नहीं बल्कि कई तस्वीरें शेयर की हैं. वह सभी तस्वीरों में अलग-अलग पोज देते दिख रही हैं.
सारा की तस्वीरों पर उनके चाहने वाले जमकर प्यार लुटा रहे हैं. फैंस उनकी तस्वीरों पर प्यार भरे कमेंट्स कर रहे हैं.
अपने साथ-साथ सारा ने फल के एक बास्केट की भी तस्वीरें लगाई है. इसमें कई तरह के फल शेप में काटे हुए हैं. सारा ने हाल ही में ई स्पोर्ट्स पर एक क्रिकेट टीम भी खरीदी है. सारा ने इस मौके पर यह कहते हुए सबका दिल भी जीता था कि हमारे घर में सबके अंदर क्रिकेट है.