- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- Sara Tendulkar ने शुरू किया नया बिजनेस, पिता सचिन का सीना गर्व से चौड़ा हुआ, कहा- हमें इससे ज़्यादा...
Sara Tendulkar ने शुरू किया नया बिजनेस, पिता सचिन का सीना गर्व से चौड़ा हुआ, कहा- हमें इससे ज़्यादा...
Published On Aug 23, 2025, 12:29 PM IST
Last UpdatedAug 23, 2025, 12:29 PM IST
सारा तेंदुलकर की तस्वीर जैसे ही सामने आई, उनके लुक्स की चर्चा हो रही है. वहीं पिता सचिन तेंदुलकर ने इस मौके पर एक भावुक पोस्ट किया है.
सारा तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
सारा तेंदुलकर ने नए प्रोजेक्ट (पिलाटे एकेडमी) के उद्घाटन की तस्वीर शेयर की है. इसमें अर्जुन को छोड़कर सचिन तेंदुलकर का पूरा परिवार नजर आ रहा है. अर्जुन तेंदुलकर की मंगेतर सानिया चंडोक इस दौरान वहां मौजूद थी और उन्होंने भी सारा, सचिन और अंजलि तेंदुलकर के साथ एकेडमी का रिबन कट किया.
बेहद स्टाइलिश नजर आईं सारा
सारा तेंदुलकर की तस्वीर जैसे ही सामने आई, उनके लुक्स की चर्चा हो रही है. हमेशा की तरह स्टाइलिंग के मामले में परफेक्ट नजर आने वाली सारा तेंदुलकर ब्राउन कलर की हाफ स्लीव्स टॉप में नजर आ रही हैं, इसके अलावा वह वाइट कलर की फ्लेयर्ड पैंट्स पहनी हैं. उनका यह ड्रेस उन्हें अलग लुक दे रहा है और वह काफी खूबसूरत भी नजर आ रहीं हैं.
सानिया ने भी लूटी महफिल
वहीं सानिया चंडोक ने भी इस दौरान अपने लुक्स से ध्यान खींचा, उन्होंने बेज कलर की शर्ट के साथ ब्लू कलर की जींस वियर करके अपने लुक को फाइनल टच दिया. सानिया चंडोक भी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
सचिन- अंजलि भी छा गए
इस मौके पर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर भी काफी स्टाइलिश नजर आए. सचिन ग्रीन कलर की लाइनिंग पैटर्न वाली शर्ट के साथ में ब्लैक पैंट्स और फॉर्मल शूज में दिखे, वहीं अंजलि ब्लू और वाइट स्ट्राइप्स वाली शर्ट पहनकर उद्घाटन समारोह में पहुंची थी.
सचिन तेंदुलकर का सीना गर्व से चौड़ा हुआ
सचिन तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, एक अभिभावक के रूप में, आप हमेशा यही उम्मीद करते हैं कि आपके बच्चों को कुछ ऐसा मिले जो उन्हें सचमुच पसंद हो। सारा को पिलेट्स स्टूडियो खोलते देखना हमारे दिलों को छू लेने वाले पलों में से एक है. उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और विश्वास के साथ इस सफ़र को तय किया है. पोषण और शारीरिक गतिविधि हमेशा से हमारे जीवन में महत्वपूर्ण रहे हैं, और उन्हें अपनी आवाज़ में इस विचार को आगे बढ़ाते देखना वाकई खास है, सारा, हमें इससे ज़्यादा गर्व नहीं हो सकता, इस सफ़र के लिए बधाई जो आप शुरू करने वाली हैं.