- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- सरफराज खान ने फिर किया धमाका, बुची बाबू टूर्नामेंट में जड़ा तूफानी शतक
सरफराज खान ने फिर किया धमाका, बुची बाबू टूर्नामेंट में जड़ा तूफानी शतक
Published On Aug 19, 2025, 11:42 AM IST
Last UpdatedAug 19, 2025, 11:42 AM IST
सरफराज खान 114 गेंदों में 121.05 की स्ट्राइक रेट से 138 रन की पारी खेलकर रिटायर्ड हर्ट आउट हुए.
सरफराज खान ने खेली 138 रन की पारी
सरफराज खान ने तमिलनाडु के खिलाफ 138 रन की तूफानी पारी खेली. उन्होंने 114 गेंदों में 121.05 की स्ट्राइक रेट से यह रन बनाए. सरफराज खान 138 रन के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हुए.
सरफराज ने की चौके और छक्के की बरसात
सरफराज खान ने अपनी इस पारी के दौरान चौके और छक्के की बरसात की. उन्होंने कुल 10 चौके और छह छक्के लगाए.
नवंबर 2024 में खेला था आखिरी टेस्ट मैच
सरफराज खान ने भारत के लिए नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में आखिरी टेस्ट मैच खेला था. वह बॉर्डर- गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चुने गए थे, मगर वहां उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनकी अनदेखी की गई.
टीम इंडिया के लिए फिर ठोका दावा
सरफराज खान ने अपनी इस पारी से एक बार फिर टीम इंडिया के लिए दावेदारी की है. वेस्टइंडीज की टीम अक्टूबर में भारत के दौरे पर आएगी. भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. सरफराज खान ने इस पारी के बाद टीम इंडिया का दरवाजा एक बार फिर खटखटाया है.
सरफराज खान का रिकॉर्ड है बेहद शानदार
सरफराज खान लगातार रन रहे हैं. इंग्लैंड लायंस के खिलाफ मैच में सरफराज ने 92 रन की पारी खेली थी और अब उन्होंने बुची बाबू टूर्नामेंट में शतक जड़ा है. 27 साल के सरफराज खान ने भारत के लिए छह मैच की 11 इनिंग में 371 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल है. फर्स्ट क्लास के 55 मैच की 83 इनिंग में उनके नाम 4685 रन है, जिसमें 16 शतक और 15 अर्धशतक शामिल है. फर्स्ट क्लास में उन्होंने 65.98 की शानदार औसत से रन बनाए हैं.