- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- मुंबई के इस खिलाड़ी ने शतक ठोक सिलेक्टर का दरवाजा खटखटाया, खेली तूफानी पारी
मुंबई के इस खिलाड़ी ने शतक ठोक सिलेक्टर का दरवाजा खटखटाया, खेली तूफानी पारी
Published On Aug 26, 2025, 07:35 PM IST
Last UpdatedAug 26, 2025, 07:35 PM IST
भारत के युवा स्टार बल्लेबाज सरफराज खान ने एक बार फिर बल्ले से शानदार पारी खेल. सिलेक्टर का दरवाजा खटखटाया है.
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने एक समय 84 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे जिसके बाद सरफराज ने 112 गेंद में नौ चौकों और पांच छक्कों से आक्रामक शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.
इसी प्रतियोगिता में टीएनसीए एकादश के खिलाफ 138 रन की पारी खेलने वाले सरफराज ने छक्के की मदद से 99 गेंद में शतक पूरा किया.
मुंबई को सलामी बल्लेबाजों दिव्यांश सक्सेना (46) और मुशीर खान (30) ने 69 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दिलाई थी लेकिन इसके बाद टीम ने दोनों सलामी बल्लेबाजों के अलावा प्रग्नेश कंपिलेवार (03) और सूर्यांश शेडगे (01) के विकेट भी जल्दी-जल्दी गंवाए और उसका स्कोर चार विकेट पर 84 रन हो गया.
सरफराज ने इसके बाद पारी को संभाला. तनुष कोटियान (48) और शम्स मुलानी (नाबाद 50) ने भी उपयोगी पारियां खेली. इस बीच रुतुराज गायकवाड़ (133 रन, 144 गेंद, 10 चौके, चार छक्के) और अर्शिन कुलकर्णी (146 रन, 190 गेंद, 16 चौके और एक छक्का) के शतक की बदौलत महाराष्ट्र ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 440 रन बनाए. हिमाचल की तरफ से प्रिंस ठाकुर ने 144 रन देकर सात विकेट चटकाए.
छत्तीसगढ़ ने शशांक तिवारी के 54 रन पर पांच विकेट की बदौलत टीएनसीए अध्यक्ष एकादश को 266 रन पर समेटने के बाद बिना विकेट खोए चार रन बनाए. आपको बता दें कि सरफराज खान बल्ले से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. इंग्लैंड दौरे पर वह भारत की ए टीम का भी हिस्सा थे. इस दौरान भी सरफराज ने कई कमाल की पारियां खेली थी. हालांकि वह इंग्लैंड दौरे पर भारत की नियमित टीम में अपनी जगह नहीं बना पाए थे.