×

मुझे नई जिंदगी देने के लिए... CSK ने लगाई बोली तो इमोशनल हुआ स्टार बल्लेबाज

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इस सीजन में वह शानदार फॉर्म में नजर आए, उन्होंने 82.25 की औसत और 204.34 के स्ट्राइक रेट से 329 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक भी शामिल है.

CSK

CSK

भारतीय टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज सरफराज खान को आईपीएल 2026 के ऑक्शन में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने खरीदा. मंगलवार को नीलामी से कुछ घंटे पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी मैच में 22 गेंद में 73 रन बनाने वाले 28 साल के सरफराज के लिए पहले दौर में किसी ने बोली नहीं लगाई लेकिन बाद में सुपरकिंग्स ने उन्हें खरीद लिया.चेन्नई ने उन्हें उनके बेस प्राइस 75 लाख रुपए में खरीदा.

Sarfaraz Khan
Sarfaraz Khan

सरफराज की दो साल बाद आईपीएल में वापसी

सरफराज खान ने पिछली बार 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल मैच खेला था.इसके बाद के दो सत्र में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला. वह दो साल बाद आईपीएल में वापसी कर रहे हैं. सरफराज का अंतरराष्ट्रीय करियर भी अभी मुश्किल में है क्योंकि घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें किसी भी प्रारूप में भारतीय टीम में जगह नहीं मिली.

Sarfaraz khan
Sarfaraz khan

‘मुझे नई जिंदगी देने के लिए सीएसके का बहुत-बहुत धन्यवाद’

आईपीएल ऑक्शन में बिकने के बाद सरफराज खान ने कहा, पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) की वजह से उन्हें ‘नई जिंदगी’ मिली है. मुंबई के बल्लेबाज सरफराज ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, मुझे नई जिंदगी देने के लिए सीएसके का बहुत-बहुत धन्यवाद, मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि सीएसके 2026 का खिताब जीते.

Sarfaraz Khan
Sarfaraz Khan


2015 में हुआ था आईपीएल डेब्यू

सरफराज खान आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी खेल चुके हैं. सरफराज ने 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था.

Sarfaraz Khan
Sarfaraz Khan

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिखाया फॉर्म

दाएं हाथ का बल्लेबाज इस साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार फॉर्म में रहा है जिसमें उन्होंने 82.25 की औसत और 204.34 के स्ट्राइक रेट से 329 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक भी शामिल है.

Sarfaraz Khan
Sarfaraz Khan

भारत के लिए खेले हैं छह टेस्ट

सरफराज ने भारत के लिए छह टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 37.10 की औसत और 74.94 के स्ट्राइक रेट से 371 रन बनाए हैं जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 150 है

Trending This Week