• Home
  • Photos
  • IPL 2026 में बना सात महारिकॉर्ड, 19 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

IPL 2026 में बना सात महारिकॉर्ड, 19 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

Edited By : Akhilesh Tripathi | Jun 01, 2026, 12:55 PM IST

Published On Jun 01, 2026, 12:55 PM IST

Last UpdatedJun 01, 2026, 12:55 PM IST

आरसीबी की टीम ने लगातार दूसरे सीजन खिताब अपने नाम किया है. चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बाद आरसीबी लगातार दो खिताब जीतने वाली तीसरी टीम है. आईपीएल 2026 में रनों से लेकर शतकों तक के कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए.

1 /7
Vaibhav Suryavanshi

01. सबसे ज्यादा छक्के

आईपीएल 2026 में छक्कों का नया कीर्तिमान बना. इस सीजन कुल 1426 छक्के लगे जो इससे पहले आईपीएल के किसी एडिशन में इतने छक्के नहीं लगे थे. पिछले सीजन 1294 छक्के लगे थे.

2 /7
Sai Sudharsan

02. सबसे ज्यादा चौके

आईपीएल 2026 में ना सिर्फ छक्के बल्कि चौके का भी कीर्तिमान बना. आईपीएल 2026 में कुल 2332 चौके लगे जो वर्ल्ड रिकॉर्ड है. आईपीएल 2025 में 2245 चौके लगे थे.

3 /7
Shreyas Iyer Century

03. सबसे ज्यादा शतक

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा शतक का भी रिकॉर्ड बना. इस सीजन कुल 15 शतक लगे जो आईपीएल के एक एडिशन में सबसे ज्यादा है. पिछला रिकॉर्ड 14 शतक का था, जो आईपीएल 2024 में बना था.


4 /7
Punjab Kings

04. सबसे ज्यादा 200 प्लस स्कोर

आईपीएल 2026 में रनों की बरसात हुई. बल्लेबाजों की मौज रही और इस सीजन सबसे ज्यादा 65 बार 200 प्लस का स्कोर भी बना. पिछले सीजन का रिकॉर्ड 52 का था.

5 /7
SRH Trio

05. सबसे ज्यादा 200 प्लस स्कोर चेज

आईपीएल 2026 में ना सिर्फ सबसे ज्यादा बार 200 प्लस का स्कोर बना, बल्कि सबसे ज्यादा बार 200 प्लस का स्कोर चेज भी हुआ. इस बार टीमों ने 17 बार 200 प्लस का स्कोर चेज किया, जिसमें पंजाब किंग्स का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 264 रन का स्कोर भी शामिल था.

6 /7
Shubman Gill

06. एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन

आईपीएल 2026 में बल्लेबाजों का दबदबा रहा. इस सीजन एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन का पिछला रिकॉर्ड भी टूट गया. इस सीजन कुल 27450 रन बने. इससे पहले आईपीएल 2025 में 26381 रन का रिकॉर्ड था.

7 /7
Vaibhav Suryavanshi new record

07. सबसे ज्यादा व्यक्तिगत छक्के

आईपीएल 2026 में एक सीजन में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत छक्के का रिकॉर्ड भी टूट गया. 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल के आईपीएल 2012 में लगाए गए 59 छक्के के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में कुल 72 छक्के लगाए.