• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • IND-W vs SA-W: 3 साल में पहली हाफ सेंचुरी, शेफाली ने वर्ल्ड कप फाइनल में रचा इतिहास

IND-W vs SA-W: 3 साल में पहली हाफ सेंचुरी, शेफाली ने वर्ल्ड कप फाइनल में रचा इतिहास

Edited By : Bharat Malhotra | Nov 02, 2025, 07:46 PM IST

Published On Nov 02, 2025, 07:46 PM IST

Last UpdatedNov 02, 2025, 07:46 PM IST

शेफाली वर्मा ने वर्ल्ड कप फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाफ सेंचुरी लगाई. उन्होंने इसके साथ ही इतिहास रच दिया.

1 /5

शेफाली वर्मा ने खेली कमाल की पारी

अक्टूबर की 27 तारीख तक शेफाली वर्मा भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थीं. प्रतिका रावल के चोटिल होने के बाद उन्हें महिला वनडे वर्ल्ड कप की टीम में शामिल किया गया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में वह ज्यादा कुछ नहीं कर सकी. लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में उन्होंने कमाल की पारी खेली.

2 /5

शेफाली वर्मा ने बनाए 87 रन

दाएं हाथ की इस आक्रामक सलामी बल्लेबाज ने 87 रन बनाए. और भारत को मजबूत आधार दिया. शेफाली सेंचुरी बनाने की ओर बढ़ रही थीं. उन्हें आयाबोंगा खाका ने आउट किया. लेकिन इसके साथ ही शेफाली ने इतिहास रच दिया. उन्होंने वर्ल्ड कप फाइनल में वह कर दिखाया जो उनसे पहले कोई नहीं कर पाया था.

3 /5

शेफाली बनीं वर्ल्ड कप फाइनल में हाफ सेंचुरी लगाने वाली सबसे युवा बल्लेबाज

शेफाली वर्मा महिला वर्ल्ड कप फाइनल में हाफ सेंचुरी लगाने वाली सबसे युवा बल्लेबाज बन गईं. शेफाली ने इस मैच में स्मृति मंधना के साथ मिलकर भारत को अच्छी शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 105 रन जोड़े. मंधना 45 रन बनाकर आउट हुईं. हम देखते हैं कि महिला वर्ल्ड कप फाइनल में अर्धशतक लगाने वालीं सबसे युवा बल्लेबाज कौन सी हैं.

4 /5

तीन साल में पहली हाफ सेंचुरी

शेफाली वर्मा का वनडे में तीन साल बाद यह पहली हाफ-सेंचुरी है. उनका पिछला हाफ-सेंचुरी जुलाई 2022 में आया था. इस दौरान शेफाली नौ मौको पर 15 या उससे नीचे जबकि छह मौकों पर वह दहाई तक भी नहीं पहुंच पाई.

5 /5
शेफाली वर्मा ने बनाया कीर्तिमान

शेफाली वर्मा ने कर दिया कमाल

शेफाली वर्ल्ड कप के फाइनल में हाफ सेंचुरी लगाने वाली सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गईं. उन्होंने सिर्फ 21 साल 278 दिन की उम्र में हाफ सेंचुरी लगाई. उन्होंने जेसिका डफिन का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 23 साल 235 दिन की उम्र में वेस्टइंडीज के खिलाफ हाफ सेंचुरी लगाई थी.