HomePhotosइस सेंचुरी के साथ ही होप ने की लारा की बराबरी, सचिन-पोंटिंग की लिस्ट में भी हुए शामिल
इस सेंचुरी के साथ ही होप ने की लारा की बराबरी, सचिन-पोंटिंग की लिस्ट में भी हुए शामिल
वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज शाई होप ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेंचुरी लगाई है. इस मैच में विंडीज टीम को हार मिली है. लेकिन इस सेंचुरी के साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए.
By Bharat MalhotraLast Updated on - November 20, 2025 10:24 AM IST
shai-hope-records
न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को बुधवार को मैकलीन पार्क में खेले गए दूसरे वनडे इंटरनेशनल में पांच विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच 22 नवंबर को हेमिल्टन में होगा. बारिश के चलते मैच 34-34 ओवर का कर दिया गया. विंडीज को भले ही हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन उसके कप्तान शे होप ने 109 रन बनाकर कई कीर्तिमान अपने नाम कर लिए. एक नजर डालते हैं उन्हीं रिकॉर्ड्स पर.
Shai Hope
होप ने तोड़ा ब्रायन लारा का रिकॉर्ड
बत्तीस साल के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने टीम का कप्तान रहते हुए अपना छठा वनडे इंटरनेशनल शतक लगाया. इस सेंचुरी के साथ ही उन्होंने ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया. लारा ने 1994 से लेकर 2007 के वेस्टइंडीज का कप्तान रहते हुए 125 वनडे खेले. इन मैचों में लारा ने 5 सेंचुरी लगाई. होप ने कप्तान रहते हुए सिर्फ 43वें वनडे में ही लारा को पीछे छोड़ दिया.
कप्तान रहते हुए वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा सेंचुरी
वनडे इंटरनेशनल में कप्तान रहते हुए सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के नाम है. पोंटिंग ने 230 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 22 सेंचुरी लगाई हैं. उन्होंने वनडे में कुल 30 सेंचुरी लगाईं. भारत के विराट कोहली इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं. कोहली ने 95 वनडे में कप्तानी करते हुए 21 शतक लगाए. कोहली ने वनडे में कुल 51 सेंचुरी लगाई हैं. एबी डि विलियर्स ने 13 और सौरभ गांगुली ने 11 वनडे सेंचुरी बतौर कप्तान रहते हुए लगाईं.
brain-lara
ब्रायन लारा के 19 सेंचुरी की बराबरी
वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में होप ने ब्रायन लारा की बराबरी कर ली. यह होप का वनडे क्रिकेट में 19वीं सेंचुरी थी. वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा वनडे सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है. गेल ने 25 वनडे सेंचुरी लगाई हैं.
quinton-de-kock
महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी
शाई होप ने वनडे इंटरनेशनल में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज कप्तान सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. होप के अब इस भूमिका में छह शतक हो गए हैं. धोनी ने 172 पारियों में ऐसा कारनामा किया था वहीं होप ने 43वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल कर ली. वनडे में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के क्विंटन डि कॉक के नाम है. उन्होंने 32 सेंचुरी लगाई थीं. कुमार संगाकारा ने 23 वनडे शतक लगाया था.
Shai-Hope-
सभी टेस्ट प्लेइंग देशों के खिलाफ सेंचुरी
शाई होप अब सभी टेस्ट प्लेइंग नेशन के खिलाफ सेंचुरी बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. इससे पहले रिकी पोंटिंग, हर्शल गिब्स, सचिन तेंदुलकर और हाशिम हमला का नाम भी इस लिस्ट में है. हालांकि तब 10 ही देश टेस्ट खेलते थे. अब इनकी संख्या 12 हैं. आयरलैंड और अफगानिस्तान को कुछ साल पहले ही यह स्टेटस मिला है. होप बाकी सभी 11 देशों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय सेंचुरी लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं.
Shai Hope
सबसे कम पारियों में 19 वनडे शतक
शाई होप सबसे कम पारियों में 19 शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं. उन्होंने 142 पारियों में 19 शतक पूरे किए हैं. बाबर आजम 102 पारी के साथ चोटी पर हैं. हाशिम अमला 104, विराट कोहली 124 और डेविड वॉर्नर 130 पारियों में 19 शतक पूरे किए थे.
shai-hope-century
11 टेस्ट प्लेइंग टीमों के खिलाफ सेंचुरी लगाने वाले पहले बल्लेबाज
शाई होप पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए जिन्होंने बाकी सभी 11 टेस्ट प्लेइंग देशों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया हो. न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर में 109 रन की पारी के साथ उन्होंने यह मुकाम हासिल किया.
13 टीमों के खिलाफ लगाई है इंटरनेशनल सेंचुरी
होप ने नीदरलैंड्स और नेपाल के खिलाफ भी वनडे में सेंचुरी लगा चुके हैं. इसमें अगर आप 11 टेस्ट प्लेइंग टीमें भी जोड़ लें तो इस हिसाब से देखें तो वह 13 देशों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय शतक लगा चुके हैं. और ऐसा करने वाले भी वह दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं. उन्होंने महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने 12 विपक्षी टीमों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय सेंचुरी लगाई थी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होप ने सिर्फ टी20 में सेंचुरी लगाई है. वनडे और टेस्ट में वह ऐसा नहीं कर पाए हैं.
12 देशों के खिलाफ वनडे सेंचुरी
होप ने 12 देशों के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल में सेंचुरी लगाई है. यह भी एक रिकॉर्ड है. सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, क्रिस गेल, हाशिम अमला और मार्टिन गप्टिल ने 11 टीमों के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल में सेंचुरी लगाई है.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.