Shardul Thakur Captain: ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर 28 अगस्त से बेंगलुरु में शुरू हो रही दलीप ट्रॉफी में पश्चिम क्षेत्र की कप्तानी करते नजर आएंगे. शुक्रवार को बीकेसी स्थित एमसीए शरद पवार इंडोर क्रिकेट अकादमी एवं मनोरंजन केंद्र में हुई बैठक में क्षेत्रीय चयन समिति द्वारा चुनी गई टीम में यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, सरफराज खान और रुतुराज गायकवाड़ को भी शामिल किया गया है.
शार्दुल ठाकुर इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा हैं, उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया है. उनके अलावा यशस्वी जायसवाल भी टीम इंडिया का हिस्सा हैं जो इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेल रही है. शार्दुल ठाकुर, तनुश कोटियन और शम्स मुलानी के साथ घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए एक महत्वपूर्ण ऑलराउंडर खिलाड़ी रहे हैं. तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे को भी दलीप ट्रॉफी के लिए टीम में जगह मिली है.
Shreyas iyer
श्रेयस अय्यर को टीम में मिली जगह
अय्यर वर्तमान में भारतीय टेस्ट टीम से बाहर हैं. उन्होंने भारत के लिए 14 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं, इंग्लैंड के खिलाफ 2024 की घरेलू सीरीज के दूसरे टेस्ट के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था.
Sarfaraz khan century
सरफराज खान को भी मिला मौका
दूसरी ओर, सरफराज इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पूरे दौरे में बेंच पर बैठे रहे और उन्हें इंग्लैंड के मौजूदा टेस्ट दौरे के लिए जगह नहीं मिली, हालांकि उन्होंने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो मैचों में भारत ‘ए’ के लिए खेला था.
ruturaj-whites
TRENDING NOW
गायकवाड़, हार्विक देसाई भी टीम का हिस्सा
सौराष्ट्र से विकेटकीपर-बल्लेबाज हार्विक देसाई और स्पिनर धर्मेंद्र जडेजा को शामिल किया गया है, जबकि गुजरात टीम से आर्य देसाई, जयमीत पटेल, मनन हिंगराजिया और अरजान नागवासवाला को चुना गया है. गायकवाड़ के अलावा, सौरभ नवले पश्चिम क्षेत्र की टीम में महाराष्ट्र की ओर से एक अन्य खिलाड़ी हैं.
Duleep Trophy
पुराने फॉर्मेट में खेली जाएगी दलीप ट्रॉफी
दलीप ट्रॉफी छह टीमों के पुराने क्षेत्रीय प्रारूप में आयोजित की जाएगी और इसके साथ ही 2025/26 घरेलू क्रिकेट सत्र की शुरुआत होगी. पश्चिम क्षेत्र का पहला मैच 4 सितंबर से शुरू होगा, जिसमें मध्य क्षेत्र और उत्तर पूर्व क्षेत्र के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबले का विजेता टीम से भिड़ेगा.
Shardul thakur
पश्चिम क्षेत्र की टीम:
शार्दुल ठाकुर (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, आर्या देसाई, हार्विक देसाई (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सरफराज खान, रुतुराज गायकवाड़, जयमीत पटेल, मनन हिंगराजिया, सौरभ नवाले (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, धर्मेंद्र जडेजा, तुषार देशपांडे और अर्जन नागवासवाला.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.