×

11 हजार रन 31 सेंचुरी, मैदान पर धोनी से होती थी तुलना; अचानक किया संन्यास का ऐलान

सौराष्ट्र के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज शेल्डन जैक्सन ने अचानक संन्यास का ऐलान कर सबको चौंका दिया है.

Sheldon Jackson

Sheldon Jackson

Sheldon Jackson Retirement: भारत क्रिकेट में विकेटकीपिंग की जब भी चर्चा होती है लोग सबसे पहले भारत के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की चर्चा करते हैं. हालांकि धोनी की चमक के बीच ऐसा खिलाड़ी उभरा था जिसकी स्कील धोनी की तरह ही थी. हम बात कर रहे हैं सौराष्ट्र के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज शेल्डन जैक्सन की.

शेल्डन जैक्सन ने आज सबको चौंकाते हुए अचानक क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. शेल्डन काफी प्रतिभावान खिलाड़ी रहे उनकी तुलमा हमेशा भारत के वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से होती रही है.

शेल्डन ने रणजी ट्रॉफी में आज गुजरात से सौराष्ट्र को मिली हार के बाद संन्यास का ऐलान कर दिया. गुजरात ने सौराष्ट्र को पारी और 98 रन से शिकस्त दी. यह रणजी ट्रॉफी का क्वार्टरफाइनल मुकाबला था.


शेल्डन के करियर पर नजर डाले तो वह काफी कमाल का रहा. शेल्डन ने घरेलू क्रिकेट में बल्ले से धमाल मचाते हुए 11887 रन बनाए थे. फर्स्ट क्लास में शेल्डन ने 45.80 की औसत से 7283 रन बनाए थे. जिसमें 21 शतक और 39 अर्धशतक उनके बल्ले से निकले थे.

इसके अलावा शेल्डन ने लिस्ट ए क्रिकेट में 86 मैच खेले. इसमें उन्होंने 9 शतक और 14 अर्धशतक की मदद से 2792 रन बनाए थे.

शेल्डन को भारतीय टीम में शामिल करने की मांग कई बार हुई हालांकि वह इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए डेब्यू नहीं कर पाए. लेकिन शेल्डन ने घरेलू क्रिकेट के जरिए भी लाखों फैंस बनाए. शेल्डन के शानदार करियर को लेकर उन्हें लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं.

Trending This Week