×

शिखर धवन ने खुलेआम किया अपने प्यार का इजहार, सोशल मीडिया पर गर्लफ्रेंड के साथ फोटो की शेयर

भारत के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने सोफी साइन के साथ अपने रिलेशन को कंफर्म कर दिया है.

dhawan (1)

Shikhar Dhawan Confirms his Relationship: भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ने के बाद धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. धवन पिछले कुछ दिनों से एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखे जा रहे थे.

धवन और इस मिस्ट्री गर्ल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुए थे. अब खुद भारत के इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने अपने रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया है.

Shikhar dhawan

शिखर धवन ने जिस मिस्ट्री गर्ल के साथ तस्वीरें शेयर की है उनका नाम सोफी साइन है. गब्बर अब सोफी के प्यार में गिरफ्तार हो चुके हैं.

Shikhar dhawan ind vs ban match


शिखर धवन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से सोफी साइन के साथ तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर के साथ शिखर ने दिल की इमोजी भी लगाई है. धवन ने इमोजी के साथ लिखा है माय लव.

धवन के माय लव लिखते ही फैंस गब्बर को इस नई पारी के लिए बधाई भरे संदेश भेजने लगे हैं. धवन के अलावा ठीक यही पोस्ट सोफी साइन ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है.

सोफी आर शिखर दोनों द्वारा एक ही पोस्ट करते ही फैंस को यह साफ हो गया है कि गब्बर सोफी के प्यार में दिवाने हो गए हैं. सोफी मूल रूप से आयरिश मूल की हैं. धवन और उनकी जोड़ी फैंस को भी काफी पसंद आ रही है.

Trending This Week