×

शिखर धवन के पांच बड़े रिकॉर्ड्स, कोहली-रोहित आसपास भी नहीं

2010 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले शिखर धवन आखिरी बार दिसंबर 2022 में ब्लू जर्सी में नजर आए थे. अपने रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा, मैं अपने क्रिकेट के सफर के इस अध्याय को समाप्त कर रहा हूं, मैं अपने साथ अनगिनत यादें लेकर जा रहा हूं.

Shikhar dhawan retirement

(Image credit- ICC x)

शिखर धवन ने इंटरनेशनल क्रिकेट और घरेलू क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. उन्होंने शनिवार की सुबह सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया. शिखर धवन लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे. धवन के नाम क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड्स हैं.

शिखर धवन के नाम टेस्ट डेब्यू मैच में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है, उन्होंने अपने टेस्ट डेब्यू मैच में 85 गेंदों में शतक बनाया था.

शिखर धवन ने अपने टेस्ट डेब्यू मैच में 174 गेंदों पर 187 रन बनाए थे, जो टेस्ट डेब्यू पर किसी भी भारतीय बल्लेबाज की ओर से खेली गई अब तक की सबसे तेज पारी है.

TRENDING NOW


शिखर धवन अपने 100वें वनडे मैच में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं. उनके अलावा कोई और भारतीय बल्लेबाज यह कारनामा नहीं कर सका है.

शिखर धवन ICC चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार दो बार गोल्डन बैट जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं. शिखर धवन के अलावा सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग ने भी एक-एक बार चैंपियंस ट्रॉफी में गोल्डन बैट जीता है. रोहित और विराट ने एक बार भी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में गोल्डन बैट नहीं जीता है.

शिखर धवन आईपीएल के इतिहास में लगातार दो शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं, धवन के बाद विराट कोहली, शुभमन गिल और जोस बटलर ने यह कारनामा किया है.

Trending This Week