• Home
  • Photos
  • श्रेयस अय्यर ने जड़ा आईपीएल का पहला शतक, सूर्या- क्रिस गेल का रिकॉर्ड भी ध्वस्त

श्रेयस अय्यर ने जड़ा आईपीएल का पहला शतक, सूर्या- क्रिस गेल का रिकॉर्ड भी ध्वस्त

Edited By : Akhilesh Tripathi | May 24, 2026, 12:03 AM IST

Published On May 24, 2026, 12:03 AM IST

Last UpdatedMay 24, 2026, 12:03 AM IST

पंजाब किंग्स ने कप्तान श्रेयस अय्यर ने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ धमाकेदार शतक लगाया. यह उनका आईपीएल में पहला शतक है. उन्होंने 51 बॉल में 101 रन की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और पांच छक्के शामिल थे. श्रेयस अय्यर ने इस शतकीय पारी से कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं.

1 /5
Shreyas Iyer Hundred

बतौर कप्तान चेज करते हुए शतक लगाने वाले चौथे खिलाड़ी

श्रेयस अय्यर आईपीएल में बतौर कप्तान चेज करते हुए शतक लगाने वाले चौथे खिलाड़ी हैं. वीरेंद्र सहवाग (2011), संजू सैमसन (2021) और विराट कोहली (2016) पहले यह कारनामा कर चुके हैं.

2 /5
Shreyas Iyer Maiden Century

LSG के खिलाफ दूसरा सबसे तेज शतक

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ दूसरा सबसे तेज शतक (51 बॉल) लगाया. रजत पाटीदार (49 बॉल) के नाम लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड है.

3 /5
Shreyas Iyer IPL Century

श्रेयस अय्यर ने टी-20 में पूरे किए 7000 रन, सूर्या को पीछे छोड़ा

श्रेयस अय्यर ने इस मैच के दौरान टी-20 में सात हजार रन पूरे कर लिए. उन्होंने 247 इनिंग में यह कारनामा किया. उन्होंने सूर्य कुमार यादव को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 249 इनिंग में सात हजार रन बनाने का रिकॉर्ड था. भारतीय बल्लेबाजों में टी-20 में सबसे तेज रन सात हजार रन बनाने का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम है. केएल राहुल ने 197 इनिंग में यह कारनामा किया था. विराट कोहली (212 इनिंग) दूसरे और शिखर धवन (246 इनिंग) तीसरे नंबर पर हैं.


4 /5
Shreyas Iyer Century

श्रेयस अय्यर ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं. उन्होंने 12 बार यह कारनामा किया है. उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा, जिनके नाम पंजाब किंग्स के लिए 11 बार 50 प्लस का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड था. केएल राहुल (25) पहले, शान मार्श (21) दूसरे और प्रभसिमरन सिंह (14) तीसरे नंबर पर हैं.

5 /5
Shreyas Iyer

पंजाब किंग्स के लिए शतक लगाने वाले तीसरे कप्तान

श्रेयस अय्यर (101 रन नाबाद) पंजाब किंग्स के लिए शतक लगाने वाले तीसरे कप्तान भी बने है. श्रेयस अय्यर से पहले केएल राहुल (132*) ने साल 2020 और एडम गिलक्रिस्ट (106) ने 2011 में यह कारनामा किया था.